हैदराबाद : तेलंगाना के सूर्यापेट इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ है। एक प्राइवेट ट्रैवल बस एक चलते हुए ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बस में कुल 43 यात्री सवार थे और यह हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही थी। यह दुर्घटना दुर्गापुरम स्टेज के पास हुई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही थी बस

पुलिस ने बताया कि हदासा बुधवार तड़के हुआ। सूर्यापेट जिले में एक Freshbus नाम की प्राइवेट इलेक्ट्रिक ट्रैवल बस गुजर रही थी। पुलिस ने बताया कि बस हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही थी। दुर्गापुरम स्टेज के पास टनों सरिया भरा कंटेनर ट्रक आकर टकराया। बस ट्रक से टकरा गई। हादसे के समय बस में कुल 43 यात्री सवार थे।

किसी का सिर कटा तो किसी का आधा शरीर पिसा

घायल यात्रियों को इलाज के लिए तुरंत पास के अस्पतालों में ले जाया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर भेज दिया गया है। हादसे की तस्वीरें और वीडियो हिला देने वाले हैं। बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें बैठे यात्रियों के शव क्षति विक्षत हो गए। किसी का आधा धड़ गायब हो गया तो किसी का सिर कटकर पिस गया। किसी के हाथ कटे तो किसी के पैर।

CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख

सूर्यापेट में हुई सड़क दुर्घटना पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हैरानी और दुख जताया। सीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने कोडाडा मंडल के द्वारकुंट के पास एक कंटेनर से टकराने वाली प्राइवेट बस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि वे घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज दिलाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version