गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी की मनुस्मृति की आलोचना पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी महिलाओं के अधिकारों का इस्तेमाल हिंदू धर्म को निशाना बनाने और उसे बदनाम करने के लिए एक ढाल की तरह कर रहे हैं। हिमंत ने कहा कि राहुल गांधी एक पागल हैं और वह पागल ही रहेगा। उन्होंने गांधी को चुनौती दी कि अगर वे सच में जेंडर इक्वालिटी (स्त्री-पुरुष समानता) में विश्वास करते हैं, तो उन्हें यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) का बिना किसी शर्त के समर्थन करना चाहिए।

राहुल गांधी एक पागल है, पागल था और पागल ही रहेगा। राहुल गांधी को लेकर क्या बात करें। वह बार-बार चुनाव हारते हैं, फिर थोड़ा दिन हल्ला करते हैं, मीडिया उन्हें प्रमोट करता है। फिर एक चुनाव हार जाते हैं, फिर विदेश चले जाते हैं। पागल के बारे में क्या चर्चा करें।

हिंदू धर्म को निशाना बना रहे राहुल गांधी’

हिमंत बिस्व सरमा ने राहुल गांधी को लेकर X पर एक पोस्ट भी की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी महिलाओं के अधिकारों के समर्थक नहीं हैं। वह बस हिंदू-विरोधी हैं, जो महिला सशक्तिकरण के मुद्दे का इस्तेमाल हिंदू धर्म को निशाना बनाने और बदनाम करने के लिए एक सुविधाजनक ढाल के तौर पर कर रहे हैं।

राहुल गांधी को दी सीधे चुनौती

इसके बाद असम के मुख्यमंत्री ने गांधी को सीधी चुनौती दी कि अगर राजनीति से ऊपर महिलाओं की समानता है, तो क्या वे यूनिफॉर्म सिविल कोड का बिना किसी शर्त के समर्थन करेंगे, जो धर्म से परे समान अधिकारों की गारंटी देता है? या क्या उनके ‘महिलाओं के अधिकार’ का विचार हिंदू धर्म पर हमले से ही शुरू और खत्म होता रहेगा?

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version