हैदराबाद: एपल ने अपने अगले आईफोन लॉन्च की इवेंट डेट का ऐलान किया है. इस साल एपल 9 सितंबर 2026 को अपना इवेंट आयोजित करने जा रहा है, जिसमें नई आईफोन सीरीज को लॉन्च किया जाएगा. इस इवेंट में कंपनी नई आईफोन सीरीज और अपना पहले फोल्डेबल यानी मुड़ने वाला आईफोन भी लॉन्च कर सकती है. यह इवेंट कैलिफोर्निया के Cupertino में स्थित Apple Park के Steve Jobs Theatre में होगा. इसकी शुरुआत सुबह 10 बजे PT यानी रात 10:30 बजे IST पर होगी.

इस साल के निमंत्रण में टैगलाइन “Surprise and shine” लिखी गई है. ऐसा माना जा रहा है कि ये नए फॉर्म फैक्टर यानी फोल्डेबल आईफोन की ओर ही इशारा कर रही है. हर साल की तरह इस साल भी एपल अपनी वेबसाइट, एपल टीवी ऐप और आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग करेगा.

नए सीईओ का पहला बड़ा इवेंट

इस इवेंट की खास बात है कि यह एपल के नए सीईओ जॉन टर्नस का पहला बड़ा इवेंट होगा. उन्होंने 1 सितंबर 2026 से कंपनी में सीईओ की कमान संभालनी शुरू की है, जो पहले टिम कुक संभाला करते थे. टिम कुक एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के पद पर चले जाएंगे. टर्नस लंबे समय से एपल में हार्डवेयर चीफ रह चुके हैं, इसलिए उनका सीईओ बनना कंपनी के डिवाइस बिजनेस पर फिर से जोर देने का संकेत माना जा रहा है.

क्या-क्या लॉन्च हो सकता है

इस साल एपल आईफोन लॉन्च को दो हिस्सों में बांट सकता है. फॉल इवेंट में हाई-एंड डिवाइस यानी iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और नया फोल्डेबल फोन आएगा. फोल्डेबल को iPhone Fold या iPhone Ultra नाम दिया जा सकता है.

प्रो मॉडल्स में मौजूदा iPhone 17 Pro सीरीज के मुकाबले छोटे-मोटे अपग्रेड होंगे, लेकिन असली धूम फोल्डेबल फोन मचा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एपल ने लिक्विड मेटल हिंज, इन-सेल टच पैनल और प्रेशर-डिस्पर्सिंग मेटल प्लेट का इस्तेमाल करके फोल्डिंग क्रीज को लगभग खत्म कर दिया है. ये फोन 2nm प्रोसेस वाले A20 Pro चिप और ऐपल के खुद के C2 मॉडेम पर चलेगा. यही चिप प्रो मॉडल में भी लगेगा.

एपल फोल्डेबल आईफोन की परफॉर्मेंस को लेकर काफी अच्छी उम्मीदें कर रहा है. कंपनी ने शुरुआत में 7 से 8 मिलियन यूनिट बनाने का प्लान बनाया था, लेकिन अब कंपनी ने सप्लायर्स से 2026 में करीब 10 मिलियन यूनिट बनाने को कहा है. हालांकि, फिर भी सप्लाई चेन की दिक्कतों की वजह से अमेरिका के बाहर फोन आने में कुछ महीने लग सकते हैं.

सामान्य iPhone 18 की लॉन्च को अगले साल स्प्रिंग लॉन्च में शिफ्ट किया जा सकता है. उस वक्त एपल एक अलग इवेंट आयोजित कर सकता है, जिसमें आईफोन 18 सीरीज के बेस मॉडल यानी iPhone 18 के साथ iPhone Air और एंट्री-लेवल iPhone 18e के साथ आ सकता है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version