रायपुर। सरपंच की पिटाई से भड़के ग्रामीणों ने जमकर हंगामा मचाय और थाना का घेराव कर दिया। मामला कवर्धा जिले के दानी घाठोली पंचायत का है जहां गांव के ही चार युवकों ने सरपंच की पिटाई कर दी। इससे नाराज ग्रामीणों ने देर रात थाने पहुंचकर आरोपी युवकों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर सिटी कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के युवक टिकेश व उनके तीन अन्य साथी अक्सर शराब के नशे में धुत रहते हैं और आए दिन विवाद करते रहते हैं। इसी बात को लेकर गांव में बैठक भी रखी गई थी। लेकिन कोई निर्णय नहीं निकला। इसके बाद रात में चारों युवक शराब के नशे में सरपंच पारस साहू के घर पहुंचकर जमकर मारपीट की। मामले की जानकारी ग्रामीणों को लगने पर सरपंच को साथ लेकर थाना पहुंचे। ग्रामीण आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर रात में ही डटे रहे। बाद में अधिकारियों की समझाइश के बाद ग्रामीण शांत हुए व मामला दर्ज कर वापस लौटे। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version