देहरादून: रुद्रपुर के त्रिशूल चौक पर जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान दिए गए कथित भड़काऊ भाषण को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रूख अपनाया है। सीएम धामी ने चेतावनी देते हुए कहा कि हमारी सरकार किसी मौलवी मुल्ला के कहने से डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें धमकी न दें।

सीएम धामी ने कहा कि एक मौलवी रुद्रपुर में आकर हमारी सरकार को डराने धमकाने का काम कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि मौलवी बयान दे रहे थे कि अगर मदरसों पर कार्रवाई हुई तो हम ये कर देंगे वो कर देंगे। सीएम धामी ने कहा कि ये एक मौलवी नहीं, उसके पीछे एक सोच है। एक विचारधारा है जो इस प्रकार की सोच रखती है।

करारा सबक सिखाएंगे

धामी ने कहा कि ये ​देवभूमि है देवताओं की पवित्र भूमि है। यहां वोटबैंक के लिए काम करने वाली सरकार नहीं है। जो तुष्टिकरण का काम करती हो और संविधान तोड़ने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं करती है। धामी ने कहा कि जो इस प्रकार की बात करते हैं, हम कानून के तहत ऐसे लोगों को करारा सबक सिखाएंगे।

13 हजार एकड़ जमीनों से अवैध अतिक्रमण हटाया

धामी ने बताया कि राज्य सरकार ने 13 हजार एकड़ जमीनों से अवैध अतिक्रमण हटाया है। धामी ने कहा कि ये कांग्रेस की सरकार नहीं हमारी सरकार है जो कि देवभूमि में सख्त भू कानून और यूसीसी लागू करने वाली सरकार है। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने धर्मांतरण रोकने का काम किया है। धामी ने सख्त अंदाज में कहा कि जहां भी वो मौलवी होंगे, हमारी सरकार ढूंढ कर लाएगी। उन्होंने कहा कि हम किसी मौलवी मुल्ला के कहने से डरने वाले नहीं हमें धमकी न दें।

क्या है मामला

बता दें कि बुधवार को रुद्रपुर में निकाले गए बारावफात के जुलूस के दौरान कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने रामपुर के दरियाल टांडा निवासी मुफ्ती मुजीब के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत की है।

सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित वीडियो में मुफ्ती मदरसों को बंद करने को लेकर चेतावनी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने धार्मिक जुलूस के दौरान भड़काऊ भाषण देने के आरोप में धारा 196(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कथित वीडियो में मुफ्ती मुजीब मदरसों को लेकर कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि इनके बारे में ज्यादा फैसला न किया जाए। इसके बाद वह मदरसों को बंद करने की स्थिति में परिणाम भुगतने की चेतावनी देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version