उज्जैन : मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक अघोरी साधु द्वारा जलती चिता से मानव मांस खाने का वीडियो वायरल हुआ है। चक्रतीर्थ श्मशान घाट से सामने आए एक कथित वीडियो ने संत समाज और आम लोगों के बीच नाराजगी पैदा कर दी है। वीडियो में किन्नर अखाड़े से जुड़ी काली उर्फ नंद गिरि जलती चिता के पास पहुंचती दिखाई दे रही हैं। दावा है कि उन्होंने तलवार की मदद से चिता से कथित रूप से मानव मांस का टुकड़ा निकाला और उसे खा लिया।

वीडियो में काली उर्फ नंद गिरि मंत्रोच्चार करती नजर आती हैं। इसके बाद वह तलवार को जलती चिता में डालकर कुछ निकालती हैं और उसे कच्चा खाने का दावा करती हैं। वीडियो में वह कथित मांस को गर्म और स्वादिष्ट बताती हैं और लोगों को उनसे बचकर रहने की चेतावनी भी देती हैं। यह वीडियो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

वीडियो वायरल होने के बाद संत समाज ने इस तरह के सार्वजनिक प्रदर्शन पर सवाल उठाए हैं। महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरि ने कहा कि अघोर परंपरा की अपनी मर्यादा है और तंत्र साधनाओं को सार्वजनिक प्रदर्शन का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने इसे अघोर परंपरा की मर्यादा के खिलाफ बताया।

वहीं, अघोरी अखाड़े के पीठाधीश्वर और राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़ेश्वरी अघोरी बाबा विष्णुनाथ ने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि यदि वीडियो में दिखाई गई सामग्री वास्तव में मानव शव के अवशेष हैं और उनके साथ छेड़छाड़ की गई है, तो भारतीय न्याय संहिता की धारा 301 के तहत कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई गई सामग्री की वास्तविकता की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। मामले में पुलिस जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी।  

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version