रायपुर: छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् रायपुर द्वारा आज दिनांक 31.08.2026 को संस्कृत सप्ताह के सप्तम् दिवस पर संस्कृत सप्ताह समापन एवं मेधावी छात्रों का अलंकण समारोह प्रो.जे. एन.पाण्डेय शा.बहु उ.मा. विद्यालय नलघर चौक रायपुर में सम्पन्न किया गया। माननीय मंत्री स्कूल शिक्षा, छ.ग. शासन श्री गजेन्द्र यादव जी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
उक्त कार्यक्रम में प्राच्य संस्कृत विद्यालयों के कक्षा पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष (10वीं) एवं उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष (12वीं) की प्रावीण्य सूची में आए छात्र-छात्राओं को माननीय मंत्री स्कूल शिक्षा श्री गजेन्द्र यादव, श्री सुनील सोनी, विधायक, रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र एवं विशिष्ट अतिथि, डॉ. विद्यावती चन्द्राकर कुल सचिव, भारती विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा पुरस्कार, मेडल एवं सम्मान राशि देकर सम्मानित किया गया। माननीय मंत्री स्कूल शिक्षा द्वारा संस्कृत को अनिवार्य करने तथा सोलह संस्कार पढ़ाये जाने के संबंध में जोर दिया गया। माननीय विधायक द्वारा संस्कृत को अनिवार्य विषय के रूप में जोड़े जाने के संबंध में माननीय मंत्री स्कूल शिक्षा जी से आग्रह किया।
माननीय अध्यक्ष श्री राजेश कुमार राजपूत द्वारा संस्कृत विद्यामण्डलम् में संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक नृत्य, एकल गीता के श्लोकों का सस्वर वाचन, सामूहिक लघुनाटिका, एकल गीत का प्रस्तुतीकरण संस्कृत भाषा में किया गया।
कार्यक्रम में छ.ग. संस्कृत विद्यामण्डलम् के मान. अध्यक्ष श्री राजेश कुमार राजपूत, सचिव डॉ. विजय कुमार खण्डेलवाल, सदस्य श्रीमती सुमन मुथा, संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग रायपुर श्री संजीव श्रीवास्तव, उपसंचालक, समग्र शिक्षा श्री ए.के. सारस्वत, जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर श्री सतीश नायर, प्राचार्य जे.एन. पाण्डेय उत्कृष्ट विद्यालय रायपुर, श्रीमती सुचिता पाण्डेय, प्राचार्य जे.आर. दानी उत्कृष्ट विद्यालय रायपुर, डॉ. हितेश दीवान एवं मण्डलम् के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. व्यास नारायण आर्य एवं श्रीमती अनुरिमा शर्मा द्वारा किया गया। सचिव, डॉ. विजय कुमार खंडेलवाल, छ.ग. संस्कृत विद्यामण्डलम् द्वारा आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया


