आज गणतंत्र दिवस के मौके पर केंद्र की ओर से लाए गए तीन विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों ने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाली जो हिंसक प्रदर्शन में तब्दील हो गई। वहीं, सरकार ने इस प्रदर्शन के दौरान किसी तरह की अफवाह न फैले और कानून व्यवस्था नियंत्रण में रहे, इसके लिए सरकार ने दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है। इस संबंध में लोगों तो उनके फोन पर मैसेज मिल रहे हैं कि सरकार के निर्देशानुसार आपके क्षेत्र में इंटरनेट सेवा अगली सूचना आने तक बंद कर दी गई है। बता दें कि किसानों का यह प्रदर्शन केवल केवल दिल्ली तक ही सीमित नहीं रहा। देश के कई हिस्सों में किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली, इसके साथ ही दिल्ली में स्थितियों को देखते हुए कई अन्य स्थानों पर अलर्ट जारी किया गया है तो कई स्थानों पर रैली को नहीं निकलने दिया गया। बता दें कि सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसान पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली की सीमा में दाखिल हो गए। इसके साथ ही आईटीओ पर भी काफी बवाल मचा हुआ है। किसानों के पथराव के बाद कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। वहीं, एक ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर चालक किसान की मौत हो गई है। जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। किसानों ने लाल किले पर अपने झंडे भी फहराए हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version