रायपुर | छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर तबादला सूची जारी की है। जारी आदेश के अनुसार विभाग के 56 कार्यपालन अभियंताओं (सिविल) का स्थानांतरण एवं नवीन पदस्थापना तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से की गई है।
इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत संतोष कुमार गुप्ता को कार्यपालन अभियंता रा.रा. संभाग रायपुर, रोशन कुमार साहू को रा.रा. संभाग बिलासपुर, सी.एस. ओगरे को रायपुर क्रमांक-1, और आदित्य ग्रोवर को बिलासपुर संभाग क्रमांक-1 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, पदोन्नत अधिकारियों के साथ-साथ कवर्धा, बालोद, दंतेवाड़ा, जशपुर, जगदलपुर, और अम्बिकापुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात कई अन्य अभियंताओं को भी नए प्रभार और कार्यालयों (जैसे सेतु संभाग, भवन एवं सड़क संभाग, व प्रमुख अभियंता कार्यालय) में पदस्थ किया गया है। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह सभी पदस्थापनाएं प्रशासनिक आधार पर समन्वय में प्राप्त अनुमोदन के पश्चात की गई हैं।
देखे सूची–
