इकोनॉमिक ऑफेंस यूनिट (EOU) ने परीक्षा में कथित धांधली और प्रश्न पत्र लीक से जुड़े मामलों की जांच तेज कर दी है। इसी कड़ी में EOU ने NEET-UG पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया को पुलिस रिमांड पर लेकर अपनी पूछताछ शुरू कर दी है.कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद EOU ने मंगलवार को संजीव मुखिया को बेउर सेंट्रल जेल से रिमांड पर लिया है. सूत्रों का कहना है कि इस दौरान पुलिस ने उससे परीक्षा में नकल कराने, प्रश्न पत्र लीक करने और इस तरह की गतिविधियों से जुड़े नेटवर्क में उसकी कथित भूमिका को लेकर विस्तार से पूछताछ की हैं.संजीव मुखिया से 7 मई 2017 को पत्रकार नगर थाने में दर्ज एक मामले के संबंध में पूछताछ की गई है. इस मामले में धोखाधड़ी, जालसाजी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के उल्लंघन के आरोप लगाए गए थे.

संजीव मुखिया से खुलेगा परीक्षा धांधली का राज?

जांच एजेंसी के अनुसार, संजीव मुखिया और उसके अन्य सहयोगी कथित तौर पर स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की परीक्षा में नकल कराने की तैयारी कर रहे थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए EOU ने 19 जून 2025 को इसकी आगे की जांच अपने हाथ में ली थी. अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले की जांच के दौरान अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. जांच एजेंसी अब संजीव मुखिया से पूछताछ के जरिए इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है.

SSC परीक्षा धांधली केस में EOU की जांच तेज

संजीव मुखिया को EOU ने 2024 के NEET-UG पेपर लीक मामले में भी गिरफ्तार किया था. वह फिलहाल जेल में बंद है. अब SSC परीक्षा में कथित धोखाधड़ी से जुड़े पुराने मामले में चल रही जांच के तहत उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई है.EOU के मुताबिक, जांच का मुख्य फोकस संजीव मुखिया के आपराधिक इतिहास, उसके सहयोगियों और परीक्षा से जुड़ी धोखाधड़ी तथा प्रश्न पत्र लीक के नेटवर्क में उसकी कथित भूमिका का पता लगाने पर है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version