नई दिल्ली। Philips ने भारतीय बाजार में अपना नया 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च कर दिया है। फोन में 5,700mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Philips S7221 5G की कीमत

Philips S7221 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 20,499 रुपए है। वहीं 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 22,499 रुपए में आता है। यह फोन Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसे ब्लैक, ब्लू और ग्रे रंग में खरीदा जा सकता है।

6.67 इंच की डिस्प्ले

फोन में 6.67 इंच की HD LCD स्क्रीन दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर मूवमेंट स्मूद रहता है।

प्रोसेसर और स्टोरेज

Philips S7221 5G में Spreadtrum T765 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8GB तक LPDDR4 रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर काम करता है।

5700mAh की बैटरी

फोन में 5,700mAh की बैटरी दी गई है। इसे 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक, बड़ी बैटरी की वजह से फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

64MP का कैमरा

कैमरा की बात करें तो फोन के पीछे 64 MP का मुख्य कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कैमरे में AI सीन ऑप्टिमाइजेशन और पोर्ट्रेट मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

डुअल स्टीरियो स्पीकर और IP64 रेटिंग

फोन में बेहतर साउंड के लिए डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। इसमें Ultra Max मोड भी मिलता है, जो ज्यादा तेज आवाज के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल नैनो सिम, 5G, Wi-Fi, GPS, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट मिलता है। फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है। सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कुल मिलाकर, Philips S7221 5G में बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, 64MP कैमरा और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version