छपरा: बिहार में सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चिंतामनपुर गांव निवासी अखिलेन्द्र कुंवर (23) साइकिल से अपने घरेलू पशुओं की दवा खरीद कर सतजोड़ा बाजार से वापस लौट रहा था।
इसी दौरान पानापुर-लखनपुर-बंगरा घाट पुल मुख्य मार्ग पर पीछे से आ रहे हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
घटना के बाद हाइवा चालक गाड़ी छोड़ कर भाग गया है। पुलिस हाइवा जब्त कर थाने ले आई है, जिसके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

