बरनाला (पुनीत) : बरनाला के विधानसभा हलका भदौड़ के गांव कालेके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गांव के तालाब में डूबने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव कालेके निवासी गरीब परिवार से संबंधित हरदीप सिंह पुत्र काला सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हरदीप सिंह अपने चाचा के साथ काम पर जा रहा था। इसी दौरान गांव के तालाब में तैरता हुआ गैस सिलेंडर दिखाई देने पर वह उसे बाहर निकालने के लिए तालाब में उतर गया।

तालाब में उतरने के बाद हरदीप सिंह अचानक दलदल में फंस गया और देखते ही देखते पानी में डूब गया। उसके चाचा ने उसे बाहर आने के लिए काफी आवाजें लगाईं और बचाने की कोशिश की, लेकिन हरदीप का कोई पता नहीं चल सका। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है,

3 घंटे तक प्रशासनिक टीम के नहीं पहुंचने पर परिवार ने उठाए सवाल 

हादसे के बाद बड़ी संख्या में गांववासी मौके पर इकट्ठा हो गए। गांव के लोगों, पंचायत और युवाओं ने अपने स्तर पर रस्सियों और ट्रैक्टरों की मदद से हरदीप सिंह को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। परिवार का आरोप है कि सुबह करीब 8:30 बजे हादसा होने के बावजूद तीन घंटे से ज्यादा समय तक कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

परिजनों ने कहा कि गांव के तालाब के आसपास सुरक्षा के लिए कोई चारदीवारी नहीं है और न ही तालाब में किसी तरह के सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर समय रहते प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचती तो शायद हरदीप को बचाने की कोशिश और प्रभावी ढंग से की जा सकती थी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version