नई दिल्ली। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दिल्ली किसान हिंसा में घायल हुए पुलिसकर्मियों ने मिलने अस्पताल पहुंचे। गृहमंत्री ने सिविल लाइंस स्थित सुश्रुत ट्रामा सेंटर और तीरथ राम अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खुद घायल जवानों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। अस्पताल से लौटते वक्त केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि हमें इन पुलिसकर्मियों के साहस और बहादुरी पर गर्व है। आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस के दिन 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा की घटनाओं में करीब 400 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

