टाइटल पढ़कर आप भी सोच रहे होंगे कि यह वाकई सही है…? मछलियां तो नदी तालाबों नालों में होती है, इसके अलावा पानी में रहती है तो भला सड़क पर कैसे…? आपको बता दें कि यह हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर के समीपस्थ मंदिर हसौद के पास। हुआ यूं कि यहां मछलियों से भरी एक सड़क के बीचों बीच पलट गया जिसके बाद लोगों ने मौके का फायदा उठाते हुए मछलियों को लूटना शुरू कर दिया। उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हैरान कर देने वाली बात यह है कि लोगों ने पिकअप गाड़ी के ड्राइवर की मदद ना करते हुए मछलियों को लूटा। ड्राइवर ने जैसे-तैसे खुद को पलटी गाड़ी से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को मछली लूटने से रोका। पुलिस ने बताया कि ये हादसा मुख्य सड़क पर हुआ था जिस कारण करीब 1 घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने बताया कि हादसे में किसी को चोट नहीं लगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version