नई दिल्ली। ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में शानदार खेल दिखाते हुए अपनी पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा किया है। ईशान किशन की कप्तानी वाली ये टीम पहली पारी में 708 रनों पर ऑल आउट हुई। आज मैच के तीसरे दिन साउथ जोन के सामने इस पहाड़ जैसे स्कोर का सामना करने की मुश्किल चुनौती होगी। तिलक वर्मा की कप्तानी वाली साउथ जोन के लिए ये किसी भी तरह से आसान नहीं रहने वाला है। वहीं ईस्ट जोन अपनी विरोधी टीम को जल्दी समेटने की फिराक में होगी।  

Duleep Trophy Final Live Scorecard: 150 के पार साउथ जोन 

साउथ जोन का स्कोर 150 के पार पहुंच गया है। हालांकि, अभी भी टीम काफी मुश्किल में है। तिलक वर्मा पर काफी बड़ी जिम्मेदारी है। उनके साथ आर स्मरण हैं जो विकेट पर पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं।

Duleep Trophy Final live Score: तिलक वर्मा पर बड़ी जिम्मेदारी

साउथ जोन ने अपने चार विकेट खो दिए हैं और स्कोर 150 के पार भी नहीं गया है। ऐसे में तिलक वर्मा पर टीम को संभालने की बड़ी जिम्मेदारी है।

East Zone vs South Zone Live Score: पडिक्कल लौटे पवेलियन

पडिक्कल आउट हो गए हैं। 36वें ओवर की तीसरी गेंद पर मुकेश कुमार ने उन्हें डीप स्क्वायर लेग पर डीपी दास के हाथों कैच कराया। पडिक्कल ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन सीधा शॉट हाथ में खेल बैठे। उन्होंने 104 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 62 रन बनाए।

Duleep Trophy Final Day 3 Live Score: शमी को मिली सफलता

मोहम्मद शमी को सफलता मिल गई है। उन्होंने 34वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रशीद को एलबीडब्ल्यू कर दिया। रशीद 47 गेंदों पर 25 रन बनाने में सफल रहे।

Duleep Trophy Final Day 3 Live Updates: दूसरा सेशन शुरू

दूसरा सेशन शुरू हो चुका है। साउथ जोन चाहेगी कि देवदत्त पडिक्कल और रशीद दोनों बड़ी पारियां खेलें और इस सेशन में विकेट न खोएं। वहीं ईस्ट जोन इन दोनों को जल्दी पवेलियन भेजने की फिराक में होगी। 

8 Sept 202612:08:38 PM

Duleep Trophy Final 2026 Day 3 scorecard: पहला सेशन खत्म

पहला सेशन खत्म हो गया है। इस सेशन में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। ईस्ट जोन ने दो विकेट हासिल किए तो वहीं साउथ जोन की टीम 115 रन बनाने में सफल रही। हालांकि, मैच में अभी भी ईस्ट जोन काफी आगे है। साउथ जोन उससे 593 रन पीछे है।

Duleep Trophy Final Live Scorecard: पडिक्कल ने पूरा किया अर्धशत

पडिक्कल ने 24वें ओवर की पहली गेंद पर चौका मार अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इसके लिए उन्होंने 65 गेंदों का सामना किया और चार चौके मारे। 

Duleep Trophy Final live Score: जगदीशन लौटे पवेलियन

एस मोहन ने अपना पहला विकेट हासिल कर लिया है। 19वें ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने जगदीशन को ईश्वरन के हाथों कैच करा साउथ जोन को दूसरा झटका दे दिया। वह 42 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हुए।

East Zone vs South Zone Live Score: साउथ जोन ने पार किया 50 का आंकड़ा

16वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका मार पडिक्कल ने साउथ जोन का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया है। पडिक्कल उसी लय में नजर आ रहे हैं जिसमें वह श्रीलंकाई में दिखाई दिए थे।

Duleep Trophy Final Day 3 Live Score: ईस्ट जोन का रिव्यू जाया

11वां ओवर फेंक रहे कुरैशी की दूसरी गेंद पडिक्कल के पैड पर लगी और ईस्ट जोन ने अपील की। अंपायर ने इसे नकार किया। ईस्ट जोन के कप्तान ईशान ने रिव्यू लिया जो असफल रहा।

Duleep Trophy Final Day 3 Live Updates: साउथ जोन का पहला विकेट गिरा

साउथ जोन का पहला विकेट गिर चुका है। मुकेश कुमार ने रिकी भुई को छठे ओवर की दूसरी गेंद पर कुमार कुशाग्र के हाथों कैच कराया। रिकी एक रन ही बना सके।

Duleep Trophy Final 2026 Day 3 scorecard: तीसरे दिन का खेल शुरू

तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। साउथ जोन की तरफ से पारी की शुरुआत एन जगदीशन और रिकी भुई कर रहे हैं। दोनों से टीम को मजबूत शुरुआत देने की उम्मीद होगी।

Duleep Trophy Final Live Scorecard: स्पिनरों का रोल रहेगा अहम

ये मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां स्पिनरों का बोलबाला माना जाता है। तीसरे दिन से विकेट पर स्पिनरों का ज्यादा मदद मिलने की संभावना है। दूसरे दिन भी पिच पर टर्न देखने को मिला था।  

Duleep Trophy Final live Score: शमी और मुकेश बनेंगे मुसीबत

एक तो साउथ जोन के सामने पहले से ही पहाड़ जैसा स्कोर है। उसके बाद ईस्ट जोन में मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार जैसे गेंदबाज हैं जो साउथ जोन के बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। 

East Zone vs South Zone Live Score: पडिक्कल और तिलक वर्मा पर रहेंगी नजरें

साउथ जोन की टीम में अगर सबसे ज्यादा किसी से उम्मीदें हैं तो वह हैं देवदत्त पडिक्कल और कप्तान तिलक वर्मा। पडिक्कल हाल ही में श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा थे और दमदार बल्लेबाजी करते हुए आ रहे हैं। वह उस फॉर्म को यहां भी जारी रखना चाहेंगे। 

Duleep Trophy Final Day 3 Live Score: फाइनल का आज तीसरा दिन

दलीप ट्रॉफी फाइनल का आज तीसरा दिन है। आज से ही साउथ जोन अपनी पहली पारी शुरू करेगी और उसके सामने 708 रनों की मुश्किल चुनौती होगी। इस समय ईस्ट जोन मजबूत स्थिति में दिख रही है और मैच पर उसकी पकड़ काफी मजबूत है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version