रायपुर | छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर राज्य में शिक्षा अधिकारियों के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण और नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, प्राचार्यों और प्रभारी शिक्षा अधिकारियों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस फेरबदल के तहत राजेश सिंह (प्रभारी उप संचालक, बिलासपुर संभाग) को प्रभारी उप संचालक, सरगुजा संभाग के पद पर पदस्थ करते हुए संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा), सरगुजा संभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं अश्वनी भारद्वाज (प्रभारी उप संचालक, सरगुजा संभाग) को बिलासपुर संभाग में प्रभारी उप संचालक बनाते हुए संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा), बिलासपुर संभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है

विभाग द्वारा जिला शिक्षा अधिकारियों के स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। ए.के. सिन्हा को सूरजपुर, मनोहर प्रताप सिंह को जांजगीर-चांपा, जगजीत धीर को दुर्ग, एल.पी. डहीरे को बिलासपुर संभाग कार्यालय में सहायक संचालक और डॉ. मोहन लाल पटेल को मुंगेली का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा, रामेश्वर जायसवाल को समग्र शिक्षा जांजगीर-चांपा में जिला मिशन समन्वयक के पद पर प्रतिनियुक्ति दी गई है

उपेंद्र कुमार देवांगन को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, संदीप कुमार पांडे को बिलासपुर, शिव कुमार गेंदले को बलौदाबाजार-भाटापारा और पुरूषोत्तम लाल साहू को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं योगदास साहू को प्रतिनियुक्ति पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में प्राचार्य के पद पर पदस्थ किया गया है। यह सभी तबादले और पदस्थापनाएं तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं।

देखें पूरी सूची:-

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version