रायपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.एस. भारतीदासन ने आज आम निर्वाचन-2021 के लिए नगर पालिक निगम बीरगांव के वार्डों का आरक्षण किया। उन्होंने यह आरक्षण छत्तीसगढ़ नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण) नियम, 1994 के तहत चक्रानुक्रम में किया। ज्ञात हो कि नगर पालिक निगम बीरगांव में 40 वार्डों में आज वर्गवार आरक्षण की कार्यवाही शहीद स्मारक भवन में दोपहर 12 बजे की गई। आरक्षित वार्डों की संख्या का निर्धारण वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार किया गया। इसके अनुसार अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 05 वार्ड क्रमश: डॉ.राधाकृष्णन वार्ड (वार्ड 22), शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड (वार्ड 26), छत्रपति शिवाजी वार्ड (वार्ड 15), हरि ठाकुर वार्ड (वार्ड 8), डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड (वार्ड 2) आरक्षित हुआ। अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 02 वार्ड, जय बूढ़ादेव वार्ड (वार्ड 27) और मॉ. बंजारी माता वार्ड (वार्ड 10) आरक्षित है। इसी तरह दानवीर भामाशाह वार्ड (वार्ड 03), स्वामी विवेकानंद वार्ड (वार्ड 04) मां परमेश्वरी वार्ड (वार्ड 25), पं. रविशंकर शुक्ल वार्ड (वार्ड 13), कैलाश नगर वार्ड (वार्ड 21), डॉ. भीमराव अम्बेडकर वार्ड (वार्ड 29), भारतमाता वार्ड (वार्ड 30), इंदिरागांधी वार्ड (वार्ड 34), सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड (वार्ड 39) और डॉ. रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड (वार्ड 40) अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए तथा 23 वार्ड अनारक्षित है। नगर पालिक निगम में 40 वार्डों में से 13 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित है। अनुसूचित जाति हेतु 02 वार्ड में से हरिठाकुर वार्ड (वार्ड 08), अनुसूचित जनजाति हेतु मां बंजारी धाम वार्ड (वार्ड 10), अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु स्वामी विवेकानंद वार्ड (वार्ड 04), कैलाश नगर वार्ड (वार्ड 21), डॉ. रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड (वार्ड 40) तथा गुरूघासीदास वार्ड (वार्ड 01), शहीद कौशल यादव वार्ड (वार्ड 06), ठाकुर प्यारे लाल वार्ड (वार्ड 11), पं. सुन्दलाल शर्मा वार्ड (वार्ड 20), डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड (वार्ड 33), मिनीमाता वार्ड (वार्ड 37) और मॉ कर्मामाता वार्ड (वार्ड 38), अनारक्षित महिला के लिए है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधीगण, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव पाण्डेय, नगर पालिका निगम बीरगांव के आयुक्त श्री श्रीकांत वर्मा एवं आम नागरिक भी उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version