Rajasthan Nagar Nigam and Nagar Palika Election Voting 2026 Live Updates: राजस्थान के 39 जिलों की नगर निकायों में मतदान जारी हैं। पहले चरण के तहत 5,393 वार्डों में पार्षद चुनने के लिए शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इस चरण में कुल 57,52,278 मतदाता पंजीकृत हैं, जो 20,623 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद करेंगे।
शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए 7,683 पोलिंग बूथों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, जहां प्रत्येक केंद्र पर एक पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड तैनात है। जिन मतदाताओं के पास वोटर आईडी नहीं है, वे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट के माध्यम से मतदान कर सकते हैं। मतदान से जुड़ी पूरे दिन की ताजा हलचल जानने के लिए बने रहे NBT के साथ और नई जानकारी के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें।
- अलवर में जानिए अभी तक कितना हुआ मतदानअलवर जिले में निकाय चुनाव के तहत जारी वोटिंग में दोपहर 3 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों में मतदाताओं का मिला-जुला रुझान देखने को मिला है। जहां अलवर नगर निगम क्षेत्र में दोपहर 3 बजे तक 52 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, वहीं ग्रामीण और कस्बाई निकायों में लोगों ने अधिक उत्साह दिखाते हुए भारी मतदान किया। इसमें बहादुरपुर नगर पालिका 80 प्रतिशत वोटिंग के साथ सबसे आगे रही, जबकि नौगांवा में 78 प्रतिशत, मालाखेड़ा में 76 प्रतिशत और रामगढ़ नगर पालिका में 73 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
- 04:48 PM, Sep 09 2026अजमेर में तीन बजे तक जानें कितना हुआ मतदानअजमेर जिले की विभिन्न नगर पालिकाओं में औसतन 68.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जहां कुल 59,874 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इनमें सर्वाधिक 79.32% (5,421 वोट) वोटिंग नसीराबाद नगर पालिका में हुई, जिसके बाद सरवाड़ में 71.62% (11,699 वोट), पीसांगन में 70.27% (9,907 वोट), सावर में 68.07% (6,107 वोट), और टांटोटी नगर पालिका में 68.06% (3,983 वोट) मतदान रिकॉर्ड किया गया। वहीं केकड़ी नगर पालिका में सबसे ज्यादा कुल 22,761 वोट पड़े, जो कि 63.53% मतदान प्रतिशत रहा।
- 04:43 PM, Sep 09 2026जयपुर के जिला कलक्टर संदेश नायक पहुंचे खेजड़ोली, लिया जायजाजयपुर जिला कलक्टर संदेश नायक ने खेजड़ोली का दौरा कर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केन्द्र पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
- जोधपुर की निकायों में भी वोटिंग का जोर, जानें कितने प्रतिशत हुआ मतदानजोधपुर जिले की विभिन्न नगर पालिकाओं में दोपहर 3 बजे तक भारी मतदान दर्ज किया गया है. बालेसर नगर पालिका 82% से अधिक मतदान के साथ सबसे आगे बनी हुई है। यहां बालेसर नगर पालिका में 82.04, तिवरी नगर पालिका में 81.42, माथानिया नगर पालिका में 79.45 और भोपालगढ़ नगर पालिका: 74.52 प्रतिशत मतदान हुआ है।
- 04:31 PM, Sep 09 2026नगर निगम में कम मतदानछोटे कस्बों और नगर पालिकाओं के मुकाबले बड़े नगर निगम क्षेत्रों में वोटिंग की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी दर्ज की गई है। दोपहर 3 बजे तक के जारी आंकड़ों के अनुसार बड़े शहरों में मतदाता कम संख्या में बूथों तक पहुंचे हैं। यहां दोपहर तीन बजे तक भरतपुर नगर निगम में 58.17, भीलवाड़ा नगर निगम में 49.44, बीकानेर नगर निगम में 44.31 प्रतिशत और अलवर नगर निगम में 39.90 प्रतिशत वोटिंग हुई।
- 04:20 PM, Sep 09 2026डीग जिले की निकायों में बंपर वोटिंग, सीकरी और पहाड़ी 86 प्रतिशत पारजयपुर: डीग जिले की नगर पालिकाओं में मतदाताओं का रिकॉर्ड तोड़ रुझान देखने को मिल रहा ह। दोपहर 3 बजे तक आए आंकड़ों के अनुसार जिले की दो नगर पालिकाओं में वोटिंग 86 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है।यहां सीकरी नगर पालिका में 86.25 प्रतिशत, पहाड़ी नगर पालिका में 86.03 प्रतिशत और कामां नगर पालिका में 71.23 प्रतिशत रहा है।
- 04:12 PM, Sep 09 2026कई नगर पालिकाओं में 80% का आंकड़ा पार, ग्रामीण व छोटे शहरों में जबरदस्त उत्साहनिकाय चुनाव-2026 में मतदाताओं के बीच भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। दोपहर 3 बजे तक प्रदेश की कई नगर पालिकाओं में मतदान का प्रतिशत 80% के पार पहुंच गया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार बालोतरा के गुढ़ामलानी में 81.90 प्रतिशत मतदान, जोधपुर की तिवरी नगर पालिका में 81.42 प्रतिशत, जयपुर के कानोता 81.37% और अलवर के बहादुरपुर 80.13 प्रतिशत मतदान हुआ है।

