Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 101 में पिछले 20 दिनों से रह रहे प्रेमी जोड़े ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे से आर्य समाज मंदिर का मैरिज सर्टिफिकेट और एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। उधर, पुलिस पड़ताल में यह भी खुलासा हुआ है कि युवती के परिजनों ने हरदोई में युवक के खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज करा रखी थी।

पुलिस के अनुसार, हरदोई जिले के हरपालपुर निवासी अमित (22) और पालिया पंचशाला की रहने वाली नरगिस (19) बीते 23 अगस्त से चिनहट स्थित एक गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 101 में रह रहे थे। 9 सितंबर की रात जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई, तो गेस्ट हाउस संचालक ने अनहोनी की आशंका जताते हुए चिनहट पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो नजारा देखकर दंग रह गई। अमित और नरगिस कमरे में छत के पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटके हुए थे। आनन-फानन में दोनों को फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जब जांच के सिलसिले में परिजनों तक पहुंची, तो पता चला कि दोनों अपने-अपने घर से अचानक गायब हो गए थे। परिजनों को उनके लखनऊ में होने की कोई खबर नहीं थी। इस बीच युवती के घर वालों ने हरदोई के स्थानीय थाने में अमित के खिलाफ नरगिस के अपहरण का मुकदमा दर्ज करा रखा था। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने कमरे से साक्ष्य जुटाए हैं। तलाशी के दौरान पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट और आर्य समाज मंदिर का मैरिज सर्टिफिकेट मिला है। इस मैरिज सर्टिफिकेट में युवती का नाम नरगिस उर्फ पूजा लिखा हुआ है, जिससे साफ होता है कि दोनों ने भागकर शादी कर ली थी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version