रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े बेटे और भाजपा सरकार में मंत्री गुरु खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। ढाल दास ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान भूपेश बघेल ने उन्हें कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। कांग्रेस में शामिल होने के दौरान ढाल दास के साथ पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। उनके कांग्रेस में आने को प्रदेश की सियासत में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। खास बात यह है कि ढाल दास के छोटे भाई गुरु खुशवंत साहब मौजूदा भाजपा सरकार में मंत्री हैं। ऐसे में एक ही परिवार के दो प्रमुख सदस्यों का अलग-अलग  राजनीतिक दलों के साथ होना चर्चा का विषय बन गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version