फतेहपुर जिले के हरदौली गांव में अजीब मामला सामने आया, जहां ग्रामीणों ने 5G नेटवर्क न आने पर टेक्नीशियन को खंबे से बांध दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार टावर टेक्नीशियन की पिटाई भी की गई। अगर आप भी खराब नेटवर्क या स्लो इंटरनेट की समस्या को झेल रहे हैं, तो एक नहीं आठ तरीकों से उसे ठीक किया जा सकता है।
जब आपका इंटरनेट स्लो चलता है या काम नहीं करता, तो आप क्या करते हैं? फोन रीस्टार्ट करके देखते हैं या कस्टमर केयर में शिकायत करते हैं? उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मोबाइल नेटवर्क न मिलने पर एक बेकसूर टावर टेक्नीशियन को टावर से बांध कर पीट दिया गया। रिपोर्ट्स के अनुयार मोबाइल टावर दो साल पहले लगा था लेकिन बावजूद इसके न तो कॉल्स ठीक से लग पा रहीं थीं और न ही इंटरनेट ठीक से चल रहा था।
जब टावर की खामी को कंपनी का टेक्नीशियन दुरुस्त करने पहुंचा, तो गुस्साए ग्रामीँणों ने उसे बंधक बनाकर खंबे से बांध पिटाई कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक टावर Jio का था। वैसे खराब नेटवर्क या लगातार बफरिंग पर गुस्सा आना स्वाभाविक है, लेकिन कानून हाथ में लेने या हिंसक होने से नेटवर्क ठीक नहीं होता। अगर आपको कुछ काम की सेटिंग्स और तरीकों के बारे में पता हो, तो आप अपना नेटवर्क बेहतर करने के साथ-साथ वीडियो या रील्स के अटकने की परेशानी को आराम से दूर कर सकते हैं।

