उदयपुर के हिरणमगरी के सेटेलाइट अस्पताल में एक ही परिवार के 13 सदस्य एक साथ रैबीज का टीका लगवाने के लिए पहुंचे। परिवार ने बताया कि उनकी पालतू गाय को एक कुत्ते ने काट लिया, जिससे उसे रैबीज हो गया। गाय का दूध पीने से परिवार के लोगों को भी रैबीज होने का खतरा है। इसके बाद सभी को एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई गई। टीका लगवाने आए लोगों ने बताया कि कुछ दिनों पहले गाय को एक कुत्ते ने काट लिया था। सभी सदस्य उसका दूध पी रहे थे। गुरुवार को उनकी गाय बीमार हो गई और पागल जैसी हरकतें करने लगी। उपचार के लिए उसी दिन शाम को पशु चिकित्सक को बुलाया गया। पशु चिकित्सक ने उसके रैबीज से ग्रस्त होने की आशंका जताई। चिकित्सक ने बताया कि रोगी गाय का दूध पीने से परिवार के सदस्यों को रैबीज होने का खतरा है। इसके बाद सभी सदस्यों को एंटी रैबीज और टिटनेस का टीका लगवाया गया। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ. किशनलाल धानक ने बताया कि पहली बार ऐसा कोई मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि गाय को रैबीज होने पर उसका दूध पीने से रैबीज होने का खतरा बना रहता है। हालांकि दूध को उबालकर पीने से इसकी संभावना कम हो जाती है। फिर भी किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version