आज के दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं और सकारात्मक संकेत लेकर आया है। कुछ जातकों को आज धैर्य और समझदारी से फैसले लेने होंगे, वहीं कई राशियों के लिए करियर, कारोबार, प्रेम, परिवार और आर्थिक मामलों में प्रगति के योग बन रहे हैं। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का 16 सितंबर 2026 का दैनिक राशिफल ।

आज का मेष राशिफल

मेष राशि का मेलजोल और संपर्क बढ़ेगा। सगे संबंधियों से मुलाकात के मौके मिलेंगे। व्यय भार बढ़ सकता है। यात्रा में स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा।

शुभ रंग- रेड कलर
शुभ अंक- 5

आज का वृषभ राशिफल

वृषभ राशि में फैशन और डिजाइनिंग के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को नए अवसर मिलेंगे। आकस्मिक यात्रा भाग्य वृद्धि में सहायक होगी।

शुभ रंग- पीच कलर
शुभ अंक- 7

आज का मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के विरोधी मुखर रहेगें। सावधानी से की गई बातचीत समस्याओं को कम करने में अच्छी भूमिका निभा सकती है। वाहन सावधानी से चलाए।

शुभ रंग- ग्रीन कलर
शुभ अंक- 6

आज का कर्क राशिफल

कर्क राशि के लिए शैक्षणिक कार्यक्रमों में भावनात्मक व्यवधान आने की संभावना है। प्रेम संबंधों में तनाव और मधुरता के बीच काफी कशमकश रहेगी।

शुभ रंग: क्रीम कलर
शुभ अंक: 9

आज का सिंह राशिफल

सिंह राशि के लिए मार्केटिंग से जुड़े कार्यों में तनिक अधिक परिश्रम से लाभ की मात्रा बढ़ाई जा सकेगी। आलोचना और आलस्य से बचना होगा। प्रेम संबंधों में उत्साह जनक प्रतिक्रिया मिलेगी।

शुभ रंग: महरून
शुभ अंक: 1

आज का कन्या राशिफल

कन्या राशि को व्यवसाय में भावनाओं की अपेक्षा कर्तव्यों पर अधिक ध्यान देना होगा। शिक्षा में पिछली लापरवाहियों का खामियाजा उठाना पड़ सकता है। यात्रा टालें।

शुभ रंग- पर्पल कलर
शुभ अंक- 4

आज का तुला राशिफल

तुला राशि को उच्च अधिकारियों के समक्ष बातचीत में धैर्य और संतुलन दिखाना होगा। कलात्मक अभिरुचियां बढ़ेगी। पेरेंट्स के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।

शुभ रंग- कॉपर कलर
शुभ अंक- 3

आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि आज के दिन बढ़ी हुई ऊर्जा को व्यर्थ के संघर्ष में गंवाने की अपेक्षा वास्तविक लक्ष्यों पर केंद्रित करें। अनुमान से बेहतर आर्थिक और भावनात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।

शुभ रंग- डार्क ब्राउन कलर
शुभ अंक- 5

आज का धनु राशिफल

धनु राशि के मानसिक तनाव में वृद्धि होगी। व्यावसायिक गतिविधियों में अरुचि हो सकती है। मित्रों से सहयोग लेना पड़ सकता है। वाहन सावधानी से चलाए।

शुभ रंग- ग्रे कलर
शुभ अंक- 6

आज का मकर राशिफल

मकर राशि को संघर्ष पूर्ण विजय मिल सकती है। परिणाम मिलने तक जूझना होगा। भावनात्मक रिश्तों में सुखद अनुभूति के लिए इंतजार करना होगा।

शुभ रंग- ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक- 2

आज का कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के सूझबूझ और मेहनत के प्रभाव से तात्कालिक समस्याओं के हल निकलेंगे। धन संबंधी लेनदेन में सावधानी रखनी होगी। पारिवारिक रिश्तों के लिए समय निकालना मुश्किल रहेगा।

शुभ रंग- लैवेंडर
शुभ अंक- 1

आज का मीन राशिफल

मीन राशि का सार्वजनिक जीवन में मेल-जोल बढ़ेगा। मेहमान नवाजी के अवसर मिलेंगे। भाई बहनों के व्यवहार से परेशानी उठानी पड़ सकती है।

शुभ रंग- पीकॉक ब्ल्यू कलर
शुभ अंक- 8

(Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version