देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के राज्य निर्वाचन आयुक्तों, सचिवों व अधिकारियों का 32 वाॅ अखिल भारतीय सम्मेलन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित किया गया। इसी तारतम्य में सम्मेलन में भाग लेने वाले पदाधिकारियों ने आज अपरान्ह् नवीन विधानसभा भवन का भ्रमण किया। आगंतुको के विधानसभा परिसर पहुंचने पर विधान सभा सचिव श्री दिनेश शर्मा एवं विधान सभा के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आगंतुको का पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। आगंतुकों ने सदन, प्रेक्षागृह एवं सचिवालय भवन का भ्रमण किया एवं विधान सभा के सदन वास्तुकला तथा डिजाइन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर विधान सभा सचिव श्री दिनेश शर्मा एवं सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

विधान सभा भ्रमण के दौरान विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेश, आन्ध्रप्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, चंडीगढ़, गुजरात, हरियाणा, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, म.प्र., उड़ीसा, पंजाब सिक्किम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान तथा केन्द्र शासित प्रदेश अंडबार एवं निकोबार के राज्य निर्वाचन आयुक्त एवं अधिकारी गण उपस्थित थे।