नई दिल्ली: गणेश उत्सव के समापन पर जब भक्तों ने बप्पा को अंतिम विदाई दी, तो केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान भी भावनाओं में डूबे नजर आए. गणपति विसर्जन के दौरान वह खुद को संभाल नहीं पाए और उनकी आंखें नम हो गईं.

विसर्जन यात्रा में शामिल चिराग पासवान काफी देर तक बप्पा की प्रतिमा के सामने खड़े रहे. जैसे ही गणपति को विदा करने का क्षण आया, उनके चेहरे पर भावुकता साफ दिखाई दी. इस दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

गणपति उत्सव में श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ बप्पा का स्वागत करते हैं, लेकिन विदाई का पल अक्सर भावुक कर देता है. चिराग पासवान के लिए भी यह क्षण बेहद खास और भावनात्मक रहा. उनके इस भावुक अंदाज को देखकर वहां मौजूद कई श्रद्धालु भी भावुक हो गए.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version