रायपुर। छत्तीसगढ़ के दिवंगत मंत्री डीपी घृतलहरे की बहू और 9 साल की पोती की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। दोनों की लाश शनिवार देर रात उनके घर के बेड के अंदर मिली है। हत्यारे ने उनके शव को पलंग के कबर्ड में डाल दिया था। परिवार खम्हारडीह इलाके के सतनाम चौक का रहने वाला था। खम्हारडीह थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

पूर्व मंत्री के बेटे और महिला के पति तरुण से भी पूछताछ की गई। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। महिला का नाम नेहा और उसकी 9 साल की बेटी का नाम अनन्या था। नेहा के घर वालों ने तरुण पर इस मर्डर की प्लानिंग का आरोप लगाया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version