स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के लिए आज का दिन काफी व्यस्त है। भारतीय खिलाड़ी 11 इवेंट्स में अपनी चुनौती पेश करेंगे। आज भारतीय खिलाड़ी वुशु, सॉफ्ट टेनिस, सेपक टकरा, शूटिंग, हॉकी, कबड्डी, तैराकी, एमएमए, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और मुक्केबाजी में अपना दम दिखाएंगे। 

Asian Games Live Updates: तीसरे मैच में श्रीकांत पर नजरें

पुरुष टीम के बैडमिंटन मुकाबले में तीसरे मैच में किदाम्बी श्रीकांत का सामना जुमार अल अमीन से है। ये मैच अगर श्रीकांत जीत जाते हैं तो भारत को 3-0 से जीत मिलेगी। 

21 Sept 202612:57:44 PM

Japan Asian Games Live: बैडमिंटन में 2-0 से आगे भारत

लक्ष्य सेन के बाद भारत के उभरते हुए बैडमिंटन सितारे आयुष शेट्टी ने गौरब सिंघा को सीधे से सेटों में 21-4, 21-13 से मात देकर भारत को बांग्लादेश पर 2-0 की बढ़त दिला दी है। 

21 Sept 202612:41:13 PM

Asian Games Medal Tally 2026: चीन ने दिखाया दबदबा

अभी तक अगर पदक तालिका देखी जाए तो चीन ने अपना दबदबा दिखाया है। चीन के नाम अभी तक कुल 23 मेडल हैं जिनमें से 14 गोल्ड, छह सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल हैं।

21 Sept 202612:29:38 PM

Asian Games live: बैडमिंटन में भारत आगे

भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम का मैच इस समय बांग्लादेश से हो रहा है। पहले मुकाबले में लक्ष्य सेन ने आयमान जमान को 21-4, 21-12 से मात देकर भारत को 1-0 से आगे कर दिया है।

21 Sept 202612:22:52 PM

Asian Games 2026 Live: भारत ने इंडोनेशिया को 17-1 से रौंदा

भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना अजेय क्रम जारी रखा है। उज्बेकिस्तान को पहले मैच में 19-0 से मात देने वाली टीम इंडिया ने अपने दूसरे मैच में इंडोनेशिया के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल की है। भारत ने ये मैच 17-1 से अपने नाम किया। 

21 Sept 202610:52:03 AM

Asian Games Live Updates: पुरुष कबड्डी टीम ने जापान को हराया

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने अपने पहले मैच में मेजबान जापान को हरा दिया। भारत ने ये मैच एकतरफा अंदाज में 49-24 से जीता। एशियन गेम्स में भारत कभी भी जापान से कबड्डी में नहीं हारा और ये सिलसिला इस बार भी जारी है। 

21 Sept 202611:21:30 AM

Asian Games India Medal Tally: भारत के पास 6 मेडल

अभी तक भारत के पास कुल छह मेडल आ गए हैं, लेकिन इनमें से एक भी गोल्ड नहीं हैं। निशानेबाजी में भारत ने पांच मेडल जीते हैं जिसमें से चार सिल्वर और एक ब्रॉन्ज है। वहीं एक ब्रॉन्ज मेडल एमएमए में आया है। 

21 Sept 202610:35:03 AM

Japan Asian Games Live: महिला हॉकी टीम के सामने इंडोनेशिया

अपने पहले मैच में उज्बेकिस्तान को 19-0 के अंतर से मात देने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम आज अपने दूसरे मैच में इंडोनेशिया के खिलाफ उतर रही है। इस मैच में भी टीम इंडिया फेवरेट है। 

21 Sept 20269:48:13 AM

Asian Games 2026 Live Updates: हिमांशु ढिल्लों और रुद्रांक्ष पाटिल ने बिखेरी चमक

टीम इंवेंट में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने वाले हिमांशु ढिल्लों और रुद्रांक्ष पाटिल  ने 10 मीयर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में भी मेडल अपने नाम किए हैं। हिमांशु ने सिल्वर मेडल जीता है तो वहीं रुद्रांक्ष ने ब्रॉन्ज पर कब्जा किया है। 

21 Sept 20269:17:55 AM

Asian Games live: मुक्केबाजी में सुमित को मिली जीत

मुक्केबाजी में पुरुषों के 70 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले में भारत के सुमित ने थाईलैंड के सिनसिरी को 5-0 से मात देकर राउंड-16 में जगह बनाई। 

21 Sept 20269:15:46 AM

Japan Asian Games Live: सुचिका ने जीता ब्रॉन्ज

एमएमए में भारत को मेडल मिला है। हालांकि, सुचिका तारियाल देश को गोल्ड नहीं दिला सकीं। सेमीफाइनल में उन्हें सिंगापुर की टी हून के हाथों हार का सामना करना पड़ा जिससे उनके हिस्से ब्रॉन्ज मेडल आया। 

21 Sept 20268:46:24 AM

Asian Games 2026 Live Updates: वुशु में न्येमन वांगसु मेडल की दौड़ से बाहर

भारत की न्येमन वांगसु को महिलाओं के चांगक्वान फाइनल में 9.573 का स्कोर मिला (मूवमेंट की क्वालिटी – 4.90, ओवरऑल परफॉर्मेंस – 2.673, मुश्किल का स्तर – 2.00)। 16 महिला खिलाड़ियों के मुक़ाबले में वह संयुक्त रूप से 15वें स्थान पर रहीं। हांगकांग की हुई यू लिडिया शाम (9.713) ने गोल्ड मेडल जीता। मकाऊ, चीन की चो मैन सू (9.710) को सिल्वर मेडल मिला, जबकि इंडोनेशिया की यूजीनिया दिवा विडोडो (9.706) ने ब्रॉन्ज़ मेडल जीता।

21 Sept 20268:42:50 AM

Asian Games live:सेपक टकरा में भारत ने दी जापान को टक्कर

शुरुआत में ही सब्स्टीट्यूट के तौर पर आए आकाश युमनाम ने जापान के खिलाफ पुरुषों के रेगू टीम ग्रुप बी मुकाबले के पहले मैच में भारत को 5-10 से पिछड़ने के बाद 15-13 से पहला सेट जीतने में मदद की। भारत ने शुरुआती मैच 2-0 (15-13, 15-9) से जीतकर जापान के खिलाफ रेगू टीम कॉम्पिटिशन के ओपनर में 1-0 की बढ़त बना ली।

जापान ने पुरुषों के रेगू टीम कॉम्पिटिशन के इस ग्रुप B मुकाबले को तीसरे मैच तक खींच लिया है। भारत ने पहला मैच 2-0 (15-13, 15-9) से जीता था। लेकिन मेजबान टीम ने 2-1 (15-12, 15-17, 15-11) से जीत हासिल करके वापसी की।

21 Sept 20268:35:29 AM

Asian Games 2026: तैराकी में नटराज चमके, बाकियों ने किया निराश 

श्रीहरि नटराज ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल के लिए क्वालिफाई कर गए हैं। श्रीहरि नटराज ने हीट्स में 25.37 सेकेंड के समय के साथ संयुक्त रूप से नौवां स्थान हासिल करके आज होने वाले पुरुषों के 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल के लिए जगह बना ली है। ऋषभ दास 25.41 सेकेंड के समय के साथ 10वें स्थान पर रहे और फाइनल के लिए पहले रिजर्व खिलाड़ी बने।

पुरुषों के 50 मीटर फ़्रीस्टाइल फाइनल में कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं पहुँचा। आकाश मणि और हीर गीतेश शाह हीट्स से आगे नहीं बढ़ पाए। आकाश (23.43 सेकेंड) कुल मिलाकर 26वें स्थान पर रहे जबकि शाह (23.57 सेकंड) 28वें स्थान पर रहे।

भारत के धनुष सुरेश (1:03.46 सेकंड) पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक हीट्स में कुल मिलाकर 22वें स्थान पर रहे और फाइनल में जगह नहीं बना पाए।

अनीश गौड़ा, साजन प्रकाश, वेदांत माधवन और दक्षन शशिकुमार की भारतीय टीम ने हीट्स में 7:24.32 सेकेंड के समय के साथ 13 टीमों में नौवां स्थान हासिल किया।

फाइनल क्वालिफिकेशन का आखिरी स्थान हासिल करने वाला कतर, भारत से केवल 0.22 सेकेंड आगे था।

21 Sept 20268:30:45 AM

Asian Games 2026 Live: सॉफ्ट टेनिस में ऐसा रहा हाल

आध्या तिवारी और जय मीना की भारतीय जोड़ी ने पहले मैच में कंबोडिया के विवा चाओ और चनरोसेका खुन को 5-0 से हराकर ग्रुप स्टेज में अपनी पहली जीत हासिल की। उन्होंने यह मैच 4-1, 4-0, 4-2, 4-1, 4-2 से जीता। दूसरे मैच में आध्या तिवारी और जय मीना ने मंगोलिया के बुड न्यामदोरज और एनखखुस्लेन गनबातार को 5-0 (4-2, 4-1, 4-1, 4-0, 5-3) से हराया। तीसरे मैच में भारतीय जोड़ी को कोरिया के किम येओन-हवा और पार्क जैक्यु ने भारतीय मिक्स्ड डबल्स जोड़ी को 5-1 (4-1, 4-2, 4-2, 7-5, 1-4, 5-3) से हरा दिया, लेकिन भारतीय खिलाड़ी नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालिफाई कर गए हैं।

21 Sept 20268:21:59 AM

Asian Games Live Updates: टेबल टेनिस में भारतीय महिलाओं ने पाकिस्तान को दी मात

भारतीय महिला टेबस टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से मात देते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। भारत के लिए सुतिर्था मुखर्जी, सिंड्रैला दास और श्रीजा अकुला ने सीधे गेमों में जीत हासिल की।

21 Sept 20268:52:11 AM

Japan Asian Games Live:: पुरुष निशानेबाजों ने जीता सिल्वर

पहले दिन महिला निशानेबाजों के बाद आज पुरुष निशानेबाजों ने भी दम दिखाया है और देश को सिल्वर मेडल दिलाया है। भारत ने पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में दूसरा स्थान हासिल करते हुए मेडल अपने नाम किया है। भारत के लिए हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्रांक्ष पाटिल की टीम ने ये मेडल जीता। गोल्ड मेडल चीन के नाम रहा तो ब्रॉन्ज पर साउथ कोरिया ने कब्जा किया। 

21 Sept 20268:15:58 AM

Asian Games 2026 Live Updates: दूसरे दिन का शेड्यूल-3

सुबह 11.30 बजे
बैडमिंटन – पुरुष टीम (प्री-क्वार्टर फाइनल/राउंड ऑफ 16)
टीमें: भारत (अर्जुन रामचंद्रन, आयुष शेट्टी, चिराग शेट्टी, ध्रुव कपिला, हरिहरन अमसाकरुणन, लक्ष्य सेन, प्रणॉय सुनील कुमार, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, श्रीकांत किदांबी और थारुन मन्नेपल्ली) बनाम बांग्लादेश

दोपहर 1:30 बजे
तैराकी – पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक
एथलीट: श्रीहरि नटराज और ऋषभ दास

दोपहर 1:42 बजे
तैराकी – पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल
एथलीट: आकाश मणि, हीर शाह
स्टेज: फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)**

दोपहर 2:08 बजे
तैराकी – पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक
एथलीट: धनुष सुरेश
स्टेज: फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)**

दोपहर 2:43 बजे
तैराकी – 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले
एथलीट: वेदांत माधवन, दक्षन शशिकुमार, अनीश गौड़ा और आकाश मणि
स्टेज: फाइनल (क्वालिफ़िकेशन पर निर्भर)**

दोपहर 3:30 बजे
टेबल टेनिस – पुरुष टीम (ग्रुप स्टेज)
टीमें: भारत (साथियान ज्ञानसेकरन, हरमीत देसाई, मानव ठक्कर, मानुष शाह और पायस जैन) बनाम पाकिस्तान
स्टेज: ग्रुप स्टेज (ग्रुप F)

शाम 4:15 बजे
कबड्डी – महिला टीम (ग्रुप स्टेज)
टीमें: भारत बनाम बांग्लादेश

21 Sept 20268:11:22 AM

Asian Games 2026 Live Updates: दूसरे दिन का बाकी शेड्यूल-2

सुबह 6.30 बजे
टेबल टेनिस – महिला टीम (ग्रुप स्टेज)
टीमें: भारत (दिया चिताले, श्रीजा अकुला, सुतीर्था मुखर्जी, सिंड्रेला दास और यशस्वी घोरपड़े) बनाम पाकिस्तान

सुबह 6.32 बजे
स्विमिंग – पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक
एथलीट: श्रीहरि नटराज और ऋषभ दास

सुबह 6.46 बजे
स्विमिंग – पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल
एथलीट: आकाश मणि

सुबह 6.50 बजे
तैराकी – पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल
एथलीट: हीर शाह
स्टेज: हीट्स (हीट 4)

सुबह 7.06 बजे
तैराकी – पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक
एथलीट: धनुष सुरेश
स्टेज: हीट्स (हीट 1)

सुबह 7.30 बजे
सॉफ्ट टेनिस – मिक्स्ड डबल्स (ग्रुप स्टेज)
एथलीट: आध्या तिवारी/जय मीणा बनाम येओन-ह्वा किम/जेकू पार्क (दक्षिण कोरिया)
स्टेज: ग्रुप स्टेज (ग्रुप B)

सुबह 7.44 बजे
तैराकी – 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले
एथलीट: वेदांत माधवन, दक्षन शशिकुमार, अनीश गौड़ा और आकाश मणि
स्टेज: हीट्स (हीट 2)

सुबह 8.30 बजे
MMA – महिलाओं का ट्रेडिशनल 60kg (सेमी-फाइनल)
एथलीट: सुचिका तरियाल बनाम हून हुई टेओ (सिंगापुर)

सुबह 9.30 बजे
हॉकी – महिला (ग्रुप स्टेज)
टीमें: भारत बनाम इंडोनेशिया

सुबह 9.45 बजे
कबड्डी – पुरुष टीम (ग्रुप स्टेज)
टीमें: भारत बनाम जापान

21 Sept 20268:08:13 AM

Asian Games live: दूसरे दिन का शेड्यूल- 1

सुबह 5.30 बजे

सेपक टकरा – मेंस टीम रेगु
टीमें: भारत (अरुण राजू, जसवीर सुखबीर सिंह, आशीष चुंडावत, श्याम चुंडावत, लोखोन सिंह एलंगबाम, बॉबी कुमार, अशोक सिंह मायेंगबाम, राम कुमार शर्मा, अमरजीत सिंघा, मालेमंगनबा सिंह सोरोखैबम, हेनरी सिंह वाहेंगबाम और आकाश युमनाम) बनाम जापान

सुबह 5.30 बजे
सॉफ्ट टेनिस – मिश्रित युगल (ग्रुप स्टेज)
एथलीट: आध्या तिवारी/जय मीना बनाम विवा चाओ/चानरोसेका खुन (कंबोडिया)

सुबह 5.30 बजे से
वुशु – महिला चांगक्वान (फाइनल)
एथलीट: न्येमान वांगसु
चरण: अंतिम

वुशु: महिलाओं का 60kg (क्वार्टर-फाइनल)
एथलीट: नाओरेम रोशिबिना देवी बनाम मोस्त शिखा खातून (बांग्लादेश)
स्टेज: क्वार्टर-फाइनल

वुशु: मेंस 56kg (क्वार्टर-फाइनल)
एथलीट: आर्यन सूद बनाम शहजादा साफी (अफगानिस्तान)

सुबह 6.15 बजे से
शूटिंग – मेंस 10m एयर राइफल व्यक्तिगत (क्वालिफिकेशन)
एथलीट: हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्रांक्ष पाटिल
स्टेज: क्वालिफिकेशन

मेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम (फाइनल)
एथलीट: हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्राक्ष पाटिल

सुबह 6.30 बजे से
शूटिंग – पुरुषों की स्कीट व्यक्तिगत (क्वालिफिकेशन)
एथलीट: अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेग सिंह गिल और मैराज अहमद खान

शूटिंग – पुरुषों की स्कीट टीम (फाइनल)
एथलीट: अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेग सिंह गिल और मैराज अहमद खान

शूटिंग – महिलाओं की स्कीट व्यक्तिगत (क्वालिफिकेशन)
एथलीट: माहेश्वरी चौहान, परिनाज धालीवाल और राइजा ढिल्लों

शूटिंग – महिला टीम (फाइनल)
एथलीट: माहेश्वरी चौहान, परिनाज धालीवाल और राइजा ढिल्लों

सुबह 6.30 बजे
सॉफ्ट टेनिस – मिक्स्ड डबल्स (ग्रुप स्टेज)
एथलीट: आध्या तिवारी/जय मीणा बनाम बुड न्यामदोरज/एन्खखुस्लेन गनबातर (मंगोलिया)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version