उज्जैन. हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को अत्यंत पुण्यदायी और शुभ माना जाता है. पूरे साल में कुल 24 एकादशी व्रत आते हैं और प्रत्येक माह में दो बार भगवान विष्णु की आराधना का यह विशेष अवसर प्राप्त होता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सुख, समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है. भाद्रपद मास खुद में बेहद पवित्र माना जाता है, इसलिए इस माह आने वाली जलझूलनी एकादशी का महत्व और भी बढ़ जाता है. इस बार जलझूलनी एकादशी विशेष शुभ संयोग के साथ आ रही है. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, इस दिन राशि अनुसार किए गए उपायों से लक्ष्मी-नारायण की कृपा सालभर बनी रहेगी.
वैदिक पंचांग के अनुसार 2026 में परिवर्तिनी एकादशी यानी जलझूलनी एकादशी 22 सितंबर को है. एकादशी तिथि 21 सितंबर की रात करीब 8 बजे शुरू होकर 22 सितंबर की रात करीब 9:43 बजे समाप्त होगी.
राशि अनुसार करें उपाय
मेष- इस राशि के जातकों को एकादशी के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए लाल रंग का फूल अर्पित करना चाहिए.
वृषभ- इस राशि के जातकों को जलझूलनी एकादशी के दिन सफेद चीजों का दान करना चाहिए. मान्यता है कि इस दिन सफेद चीजों का दान करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.
मिथुन- इस राशि के जातकों को इस दिन हरे रंग के वस्त्र भगवान विष्णु को अर्पित करने चाहिए. इससे भगवान प्रसन्न होते हैं.
कर्क- इस राशि के जातकों को जलझूलनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए खीर का भोग लगाना चाहिए. मान्यता है कि खीर का भोग अर्पित करने से घर में खुशियां आती हैं.
सिंह- इस राशि के जातकों को जलझूलनी एकादशी के दिन पीले रंग का वस्त्र भगवान विष्णु को अर्पित करना चाहिए. इसके साथ ही खुद भी पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए. इससे भगवान प्रसन्न होते हैं.
कन्या- इस राशि के जो जातक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, उन्हें जलझूलनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए सफेद मिठाई के साथ केसर अर्पित करना चाहिए.
तुला- इस राशि के जातकों को इस दिन सफेद चीजों का दान करना चाहिए. इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है. साथ ही सौभाग्य की प्राप्ति भी होती है.
वृश्चिक- इस राशि के जातक नौकरी-व्यापार में तरक्की पाने के लिए इस दिन गुड़ का दान अवश्य करें. इससे नारायण की कृपा हमेशा बनी रहेगी.
धनु- इस राशि के जातक जलझूलनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए पीले वस्त्र और पीले चंदन का दान करें. साथ ही पीले फल का भी दान करें.
मकर- इस राशि के जातकों को जलझूलनी एकादशी के दिन भगवान श्री हरि को दही और इलायची का भोग अर्पित करें. इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होगी.
कुंभ- इस राशि के जातक जलझूलनी एकादशी के दिन पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं. इससे भगवान प्रसन्न होते हैं.
मीन- इस राशि के जातकों को जलझूलनी एकादशी के दिन गरीबों की सेवा करनी चाहिए. साथ ही उन्हें धन आदि दान देना चाहिए. मीन राशि वाले भगवान विष्णु को मिश्री का भोग लगाएं.

