रायपुर। समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा की पहल पर राजधानी रायपुर के घड़ी चौक के पास, कलेक्टोरेट उद्यान परिसर में एक फरवरी से नि:शुल्क योग कक्षाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं। यहां योग आयोग की मास्टर ट्रेनर सुश्री पूनम शुक्ला द्वारा प्रतिदिन सुबह 6 से 7 बजे तक योग सिखाया जाएगा। रायपुर शहर के नागरिक उद्यान में नि:शुल्क योग सीख सकते हैं। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के कारण कलेक्टोरेट गार्डन में चल रही योग कक्षा बंद कर दी गई थी। योग के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन के उद्देश्य से नशामुक्ति संकल्प एवं शपथ दिवस के अवसर पर समाज कल्याण मंत्री तथा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग श्रीमती अनिला भेंडिय़ा ने कलेक्टोरेट गार्डन में प्रतिदिन नि:शुल्क योग प्रशिक्षण शुरू करने की घोषणा की थी।
राजधानी के कलेक्टोरेट उद्यान परिसर में नि:शुल्क योग कक्षाएं शुरू
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
