एशियन गेम्स 2026 के मेंस कबड्डी टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में थाईलैंड को 66-28 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया 2018 के एशियन गेम्स को छोड़कर सभी संस्करण के फाइनल में पहुंची है और गोल्ड मेडल जीता है। टीम अब अपने 9वें गोल्ड मेडल से सिर्फ एक जीत दूर है। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में दमदार शुरुआत की और पहले हाफ के खत्म होने तक 37-18 की बढ़त बना ली। पहले ही हाफ में मुकाबला लगभग भारत की झोली में आ चुका था और दूसरे हाफ में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाए रखा। दूसरे हाफ में सिर्फ 10 अंक थाईलैंड को हासिल करने दिए, जबकि भारत ने 29 अंक अर्जित किए। आखिरी सीटी बजने तक भारतीय टीम 66-28 से आगे थी।

26 सितंबर को गोल्ड मेडल मैच

अब टीम इंडिया 26 सितंबर को खिताबी मुकाबले में ईरान या चीनी ताइपे के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी। टीम इंडिया डिफेंडिंग चैंपियन है और जब से एशियन गेम्स में कबड्डी शामिल हुआ है, तब से सिर्फ एक बार वह गोल्ड मेडल मैच में नहीं पहुंची है। इसके अलावा हर बार कबड्डी टीम ने खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है और गोल्ड मेडल जीता है। टीम इंडिया एक बार फिर से गोल्ड मेडल का दावा ठोक चुकी है।

टीम इंडिया का फाइनल तक का सफर

टीम इंडिया अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय है। पहले मुकाबले में उसने चीनी ताइपे को 37-21 से हरा दिया था, तो वहीं दूसरे मुकाबले में जापान को 49-24 से हराया था। अपने तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश को 48-25 से हराया, तो साउथ कोरिया को 63-31 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। सेमीफाइनल मुकाबले में उसने थाईलैंड को 66-28 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

अब उम्मीद है कि भारतीय टीम ईरान से खिताबी मुकाबले में भिड़ेगी, क्योंकि ईरान ही एक ऐसी टीम है, जो लगातार भारत को एशियन गेम्स कबड्डी टूर्नामेंट में टक्कर देती रही है। उसी ने 2018 के एशियाई गेम्स के सेमीफाइनल में भारत को हराकर आगे चलकर फाइनल में गोल्ड जीता था। हालांकि, उसके बाद से टीम इंडिया ने शानदार वापसी की और 2022 में ईरान को ही खिताबी मुकाबले में हराकर गोल्ड मेडल जीता, जबकि पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज और चीनी ताइपे ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

कबड्डी में भारत अब तक मेंस और वूमेंस टीम के मिलाकर कुल 11 गोल्ड जीत चुका है, जिसमें 3 गोल्ड वूमेंस टीम के हैं और 8 गोल्ड मेंस टीम के शामिल हैं। वहीं, एक सिल्वर मेडल जीता है, जबकि 1 ब्रॉन्ज मेडल उसके नाम हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version