कर्नाटक के चिकमंगलूर जिले में 15 साल की लड़की से दुष्कर्म और तस्करी करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि इन गिरफ्तार आठ आरोपियों में रेप पीड़िता लड़की की एक रिश्तेदार भी शामिल है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चिकमंगलूर के जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष की शिकायत के बाद 30 जनवरी को श्रृंगेरी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. जानकारी के मुताबिक, रेप पीडि़ता ने 17 से ज्यादा लोगों पर बलात्कार और यौन शोषण का आरोप लगाया है. एडिशनल एसपी श्रीति ने मीडिया को बताया, रेप पीडि़ता के साथ पांच महीने तक 17 पुरुषों ने बलात्कार और यौन शोषण किया. इस पूरे मामले में पीड़िता की एक रिश्तेदार भी आरोपी है. पुलिस अधिकारी ने कहा, रेप पीडि़ता एक स्टोन क्रशिंग यूनिट में काम करती थी, जहां उसकी मुलाकात बस ड्राइवर गिरीश से हुई. गिरीश ने पीडि़ता के साथ बलात्कार किया. पुलिस ने बताया कि गिरीश ने एक अभि नाम के लड़के को पीडि़ता का नंबर दिया. उसने भी लड़की के साथ बलात्कार किया. इतना ही नहीं, अभि ने लड़की की अश्लील फोटोज भी लीं और वीडियो बनाए. इतने से भी मन नहीं भरा तो बाद में उसने नाबालिग को ब्लैकमेल करना भी शुरु कर दिया. इस पूरे प्रकरण के बाद उसके दोस्तों ने भी लड़की के साथ बलात्कार किया. पुलिस ने बताया कि तीन साल पहले अपनी मां की मौत के बाद पीडि़ता अपनी एक रिश्तेदार के साथ रहती थी, जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रिश्तेदार पर आरोप है कि उसे इस पूरी घटना की जानकारी थी. आरोपियों की पहचान अभि, गिरीश, विकास, मणिकांत, संपत, अश्वथगौड़ा, राजेश, अमित, संतोष, देवेशित, संतोष, निरंजन, नारायण गौड़ा, अभि गौड़ा, योगेश, नाबालिग की रिश्तेदार और एमजीआर क्रशर के मालिक के रूप में की गई है. उन पर मामला दर्ज किया गया है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version