बहादुरगढ़ : बहादुरगढ़ के गांव सांखोल में पत्नी द्वारा पति को दो गोलियां मरने का मामला सामने आया है। संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हुए जोगेंद्र ने पुलिस को बयान दे दिए हैं। जोगेंद्र ने अपनी पत्नी पर लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारने और बेटे पर वारदात में सहयोग करने का आरोप लगाया है। साथ ही उसने ससुराल पक्ष पर भी उकसाने का आरोप लगाया है। पीड़ित के बयानों के आधार पर सेक्टर-6 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घायल जोगेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि उसकी लाइसेंसी पिस्तौल अलमारी के लॉकर में रखी थी। उसकी पत्नी और बेटे ने कथित तौर पर लॉकर तोड़कर पिस्तौल निकाल ली। इसके बाद जब वह घर के अंदर आया तो उसके पांव पर गोली चला दी गई।

बयान के अनुसार, गोली लगने के बाद वह जान बचाने के लिए बाइक लेकर वहां से भागने लगा, लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा कर पेट में भी गोली मार दी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद शुरुआत में यह चर्चा थी कि बेटे ने ही पिता को गोली मारी है, लेकिन पुलिस पीड़ित के बयान का इंतजार कर रही थी। वीरवार दोपहर जोगेंद्र ने पुलिस को अपने बयान दिए, जिसके बाद पुलिस ने पत्नी और बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

घायल को इलाज के लिए शहर के ब्रह्म शक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां कार्यरत डॉक्टर पीयूष का कहना है कि घायल जोगिंदर की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। वहीं पुलिस के आलाधिकारी इस मामले में मीडिया के कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। हालांकि पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच में जुट गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर ही वारदात की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version