पूर्ण शराबबंदी राज्य में शराब की अवैध तस्करी का मामला सामने आया है। बिहार की राजधानी में पटना में उत्पाद विभाग ने 5 हजार शराब की पेटियों को बरामद किया है जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में लापरवाही के आरोप में पटना सिटी बाईपास थाने के प्रभारी और चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है। उत्पाद विभाग के आयुक्त कृष्णा पासवान ने बताया की आज से पहले अवैध शराब की इतनी बड़ी कंसाइनमेंट कभी नहीं पकड़ी गई थी। 9 ट्रक के करीब शराब पकड़ी गई है जिसमें पांच हजार पेटियां हैं। जप्त शराब की पेटियों को उत्पाद विभाग के गोदाम तक ले जाने में 24 घंटे का समय लगा जिसके बाद इसे सील कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब की तस्करी के मामले में जमीन मालिक को भी गिरफ्तार किया है जिसकी जमीन पर गोदाम बना था और शराब रखी जा रही थी। उसके घर से 4 लाख रुपये कैश और शराब की दो बोतलें भी बरामद हुई है। वहीं इस मामले में पकड़े गए जमीन मालिक के परिजनों ने फंसाने का आरोप लगाया है। उसके परिजनों ने किराएदारों के साथ हुए एग्रीमेंट को दिखाते हुए कहा कि जिस जगह से शराब पकड़ी गई है वो रामेंद्र शर्मा नाम के शख्स ने किराए पर ली थी जो उत्तर प्रदेश के आगरा का रहने वाला है। जमीन मालिक के परिजनों के मुताबिक गोदाम बनाने के लिए 9800 वर्ग फीट की जगह के लिए हर महीने 1 लाख 47 हजार रुपए किराए पर दिया गया था। मकान मालिक के परिजनों ने बताया कि रामेंद्र शर्मा के घर का स्थायी पता उनके पास नहीं है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version