October Navratri 2026 Date: अक्टूबर में नवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं. आश्विन शुक्ल प्रतिपदा को कलश स्थापना के साथ 9 दिनों के लिए मां दुर्गा की पूजा शुरू होती है. इस साल सप्तमी तिथि दो दिन होने की वजह से दुर्गाष्टमी और महानवमी एक ही दिन है. उसी दिन कन्या पूजा और हवन भी होगा. अगले दिन नवरात्रि व्रत का पारण होगा. दशहरा पर शस्त्र पूजा और शाम में रावण दहन होगा. आइए जानते हैं कि अक्टूबर में नवरात्रि कब से है? कलश स्थापना मुहूर्त क्या है?

 अंग्रेजी कैलेंडर के 10वें माह अक्टूबर में आदिशक्ति मां जगदंबा की पूजा करते हैं, उस समय आश्विन माह​ का शुक्ल पक्ष होता है. इसकी प्रतिपदा से लेकर नवमी तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं. दशमी के दिन दुर्गा विसर्जन करते हैं और शाम के समय में रावण के पुतलों का दहन करके दशहरा का त्योहार मनाते हैं. प्रतिपदा के दिन कलश स्थापना के समय ॐ आवाहयाम्यहं देवि जगन्मातर्जगेश्वरीम्। यावत्पूजां करिष्यामि तावत्त्वं संनिधौ भव॥ मंत्र से मां दुर्गा का आह्वान करके 9 दिनों की पूजा प्रारंभ होती है. इस साल अक्टूबर में नवरात्रि का शुभारंभ कब से हो रहा है? अक्टूबर नवरात्रि के कलश स्थापना का मुहूर्त क्या है? देखें अक्टूबर नवरात्रि का कैलेंडर.

अक्टूबर नवरात्रि 2026 शुभारंभ की तारीख

इस साल 10 अक्टूबर रविवार को आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि रात 9:19 बजे से शुरू हो रही है और अगले दिन 11 अक्टूबर रविवार को रात 9:30 बजे तक खत्म होगी. प्रतिपदा तिथि में सूर्योदय 11 अक्टूबर को प्राप्त हो रहा है, इस आधार पर अक्टूबर नवरात्रि का शुभारंभ 11 अक्टूबर रविवार से होगा.

11 अक्टूबर को कलश स्थापना का मुहूर्त

अक्टूबर नवरात्रि के पहले दिन 11 अक्टूबर को कलश स्थापना के लिए 2 शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं. एक ​सुबह में और दूसरा दोपहर के समय.

  • पहला मुहूर्त: सुबह 6:19 बजे से लेकर सुबह 10:12 बजे तक
  • दूसरा मुहूर्त: 11:44 बजे से लेकर दोपहर 12:31 बजे तक

अक्टूबर नवरात्रि कैलेंडर 2026

  1. नवरात्रि का पहला दिन: 11 अक्टूबर, रविवार- प्रतिपदा तिथि, कलश स्थापना, मां शैलपुत्री पूजा
  2. नवरात्रि का दूसरा दिन: 12 अक्टूबर, सोमवार- द्वितीया तिथि, मां ब्रह्मचारिणी पूजा
  3. नवरात्रि का तीसरा दिन: 13 अक्टूबर, मंगलवार- तृतीया ति​थि, मां चंद्रघण्टा पूजा
  4. नवरात्रि का चौथा दिन: 14 अक्टूबर, बुधवार- चतुर्थी तिथि, मरं कूष्माण्डा पूजा
  5. नवरात्रि का पांचवा दिन: 15 अक्टूबर, गुरुवार- पंचमी तिथि, देवी स्कन्दमाता पूजा
  6. नवरात्रि का छठा दिन: 16 अक्टूबर, शुक्रवार- षष्ठी तिथि, मां कात्यायनी पूजा
  7. नवरात्रि का सातवां दिन: 17 अक्टूबर, शनिवार- सप्तमी तिथि, मां कालरात्रि पूजा
  8. नवरात्रि का आठवां दिन: 18 अक्टूबर, रविवार- सप्तमी तिथि
  9. नवरात्रि का नौवां दिन: 19 अक्टूबर, सोमवार- दुर्गा अष्टमी और महानवमी, मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री की पूजा, कन्या पूजा, नवरात्रि हवन
  10. नवरात्रि का पारण: 20 अक्टूबर, मंगलवार

दशहरा कब है?

नवरात्रि 9 दिनों की होती है, फिर दशमी के दिन दशहरा मनाते हैं, जिसमें विजय मुहूर्त में शस्त्र पूजा करते हैं. शाम को प्रदोष काल में रावण के पुतले का दहन होता है. इस साल दशहरा 20 अक्टूबर दिन मंगलवार को है.

(Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version