Lakshmi Narayan Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह समय-समय पर अपनी चाल बदलता है. वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार बुध और शुक्र ग्रह 7 अक्टूबर 2026 को एकसाथ मौजूद रहेंगे. ऐसे में दोनों ग्रहों की युति से लक्ष्मी-नारायण योग बनेगा. ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बेहद शुभ और मंगलकारी फल देने वाला माना गया है. ज्योतिषाचार्य पं. धनंजय पांडेय ने बताया कि लक्ष्मी-नारायण योग से कुछ राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाला है.

मिथुन राशि: पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव

बुध-शुक्र के युति योग से पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा. कार्यों में उन्नति के योग बनेंगे. व्यापार में आर्थिक स्थिति पहले से और अच्छी होगी. प्रतियोगी परीक्षार्थियों को सफलता मिलने के योग हैं. मामा की तरफ आर्थिक लाभ या सहयोग मिल सकता है. संचार के क्षेत्र में उन्नति होगी. छोटे भाई के सहयोग से कोई बड़ा काम बनेगा.

कन्या राशि: रुके हुए आर्थिक काम बनेंगे

व्यापार में आर्थिक उन्नति के साथ-साथ विस्तार हो सकता है. वाणी से जुड़ा दोष दूर होगा. संतान से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है. धन प्राप्ति के एक से अधिक योग बनते दिखाई देंगे. रुके हुए आर्थिक काम बनेंगे. परिवार में आपसी संवाद से कोई बड़ी समस्या दूर होगी. बहन की ओर से आर्थिक लाभ हो सकता है. संचार के क्षेत्र से जुड़े जातकों की तरक्की होगी.

मकर राशि: ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ

नौकरी में अधिकारियों का साथ मिलेगा. बुध ग्रह की अनुकूल स्थिति से छात्रों को सफलता मिलेगी. आमदनी के कुछ नए स्रोत बनेंगे. कारोबार में निवेश का लाभ मिल सकता है. जीवनसाथी या ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है. माता या पिता की मदद से सुख के साधन बढ़ेंगे. परिवार में छोटे भाई के साथ किसी निवेश पर बातचीत तय हो सकती है. व्यापार में निवेश को लेकर योजना बन सकती है.

कुंभ राशि: अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण

व्यापार करने वाले जातकों की दैनिक आमदनी में वृद्धि होगी. अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण कर सकते हैं. यात्रा का योग बनेगा, जो आर्थिक दृष्टि से लाभकारी रहेगा. किसी दोस्त की मदद से व्यापार में आर्थिक मदद मिल सकती है. खान-पान या भौतिक सुख-सुविधा का सुख मिलेगा. शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी से धन लाभ मिल सकता है. ऐश्वर्य के साधनों में वृद्धि होगी.

मीन राशि: जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी

रिश्ते मजबूत होंगे. जीवनसाथी से स्नेह-प्यार मिल सकता है. जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी. जीव-जंतुओं की रक्षा के लिए समय निकालेंगे. धार्मिक कार्यों से धन लाभ होगा. व्यापार में विस्तार के साथ-साथ आर्थिक तरक्की के कई मजबूत योग बनेंगे. पिता या भाई से व्यापार से जुड़े कार्यों में आर्थिक मदद मिल सकती है. किसी अनजान से आमदनी का रास्ता बनता नजर आएगा. शिक्षा से जुड़े जातकों को अधिकारियों से लाभ मिल सकता है.

(Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version