सांबा: जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांबा के दियानी के पास मंगलवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा एक ट्रक-कैंटर और मोटरसाइकिल के बीच हुआ।
जानकारी के अनुसार ट्रक-कैंटर और मोटरसाइकिल नंबर की दियानी के पास जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार चेतन कुमार (35/36 वर्ष) पुत्र अंचल दास, निवासी गांव जतवाल, तहसील घगवाल, जिला सांबा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस की जांच जारी है।

