रायपुर। आदि शक्ति जगत जननी मां कामाख्या के गृहस्थ संत श्री संकर्षण शरण जी महाराज का आगमन 6 फरवरी को राजधानी रायपुर में हो रहा है। श्रीमती आशा राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हम सभी का परम सौभाग्य है कि बहुत दिनों की प्रतीक्षा के बाद पूज्य गुरुदेव जी श्री संकर्षण शरण जी (गुरुजी) का आगमन दिनांक 06.02.2021 को छत्तीसगढ़ की धरा में हो रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है- दिनांक 06.02.2021 शनिवार शाम 4 .00 बजे गुरुपूजन। शाम 5.00 बजे से गुरुजी द्वारा सत्संग। दिनांक 07.02.2021 रविवार को दोपहर 1.00 बजे हवन। श्रीमती शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल-डॉ. निता प्राणेश गुरुगोस्वामी आनंद नगर, प्राकृतिक चिकित्सालय रायपुर है। उन्होंने अपील की है कि आप सभी सादर आमंत्रित है और गुरुदर्शन, एवं हवन में सम्मिलत होकर पुण्य के भागी बने।

