(जापान): एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब गोल्ड मेडल के टीम इंडिया पाकिस्तान के साथ भिड़ेगी। फाइनल मैच भारत ने लाजवाब प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने मुश्किल पिच पर 7 विकेट खोकर 169 रन बनाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा 80 रन ईशान किशन ने बनाए। वहीं, गेंद के साथ जसप्रीत बुमराह ने कमाल का प्रदर्शन किया। 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 45 रन पर सिमट गई और भारत ने 124 रन से मैच अपने नाम किया।
45 रन पर सिमटी श्रीलंकाई टीम
श्रीलंकाई टीम इस मैच में 9.5 ओवर में सिर्फ 45 रन पर सिमट गई। सबसे ज्यादा 15 रन नविंदू फर्नांडो ने बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। कप्तान सहन भी 9 रन ही बना पाए। टीम के 6 बल्लेबाज तो ऐसे थे, जिनका खाता तक नहीं खुला। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। वॉशिंगटन सुंदर को एक विकेट मिला।
जसप्रीत बुमराह ने किया कमाल
भारत ने मुश्किल पिच पर 169 रन का स्कोर बनाकर पहले ही फाइनल की तरफ मजबूत कदम बढ़ा दिया था। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार पिच पर पहले ही ओवर में 2 विकेट निकाल दिए। इसके बाद अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने श्रीलंकाई टीम की कमर तोड़ दी। 2 रन बनाने में टीम के 3 विकेट गिर गए थे और 18 रन पर आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। 33 रन पर 7 विकेट गंवाने के बाद श्रीलंका की हार तय हो गई थी।
भारत ने 169 रन बनाए
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 169 रन बनाए। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा 3 गेंदों में महज 7 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद संजू सैमसन भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 9 गेंदों में 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा और वह 13 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, प्लेइंग इलेवन में लौटे वैभव सूर्यवंशी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 21 गेंदों में 38 रनों की अहम पारी खेली। वैभव ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए।
वैभव और ईशान का कमाल
वैभव के पवेलियन लौटने के बाद भारतीय पारी को ईशान किशन ने संभाला। दूसरे छोर से भारतीय टीम विकेट गंवाती रही, लेकिन ईशान क्रीज पर डटे रहे। उन्होंने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। फिफ्टी पूरा होने के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अपना अंदाज बदला और उन्होंने अगली 13 गेंदों में 30 रन बनाए। ईशान 46 गेंदों में 80 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए।
लोअर ऑर्डर रहा फेल
अक्षर पटेल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 13 गेंदों का सामना करने के बावजूद सिर्फ 8 रन ही बना सके। उकप्तान तिलक वर्मा 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि शिवम दुबे महज 3 रन बनाकर थरिंदु रत्नायके का शिकार बने। वाशिंगटन सुंदर 3 गेंदों में 7 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की ओर से गेंदबाजी में रत्नायके ने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट चटकाए।


