Kangra News : पुलिस थाना लंबागांव के अंतर्गत मैला के साथ लगते गांव त्रेफड़ में शादी के महज 10 दिन बाद नवविवाहिता के अचानक घर से लापता होने का मामला सामने आया है। विवाहिता के पति ने पुलिस थाना लंबागांव में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई है।

जानकारी अनुसार, त्रेफड़ निवासी अमित कुमार पुत्र अमर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 20 सितंबर को जिला सोलन के एक गांव निवासी मुस्कान के साथ हुई थी। अमित के अनुसार 30 सितंबर को वह किसी निजी कार्य से मैला गया था। सुबह करीब साढ़े 10 बजे जब वह घर वापस लौटा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। अमित ने जब अपने पिता से मुस्कान के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्होंने भी उसे काफी समय से नहीं देखा है। इसके बाद अमित ने मुस्कान के मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन बंद मिला।

बाद में अमित ने अपने ससुराल पक्ष से फोन पर संपर्क किया। वहां से उसे बताया गया कि मुस्कान ससुराल आई थी, लेकिन बिना बताए कहीं चली गई। इसके बाद अमित ने वीरवार को पुलिस थाना लंबागांव में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version