यमुनानगर: यमुनानगर के छछरौली से बिजली विभाग में काम करने वाले कर्मचारी संजीव कुमार की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया है। मामला 11 हजार हाईटेंशन लाइन पर काम करने के दौरान कर्मचारी की मौत से जुड़ा है। मौत की खबर मिलते ही परिवार और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और सैकड़ों की संख्या में लोग शव लेकर सीधे छछरौली बिजली दफ्तर पहुंच गए। हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए बिजली दफ्तर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। 

मौके पर बिजली विभाग के XEN, DSP रमेश कुमार और छछरौली थाना पुलिस पहुंची। परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिवार का सबसे बड़ा आरोप है कि हादसे की सूचना उन्हें समय रहते नहीं दी गई। मृतक की पत्नी गीता ने तो साफ शब्दों में कहा कि यह महज हादसा नहीं, बल्कि मर्डर है। परिवार का कहना है कि अगर सुरक्षा और काम के दौरान जरूरी प्रक्रियाओं का पालन किया गया होता, तो कर्मचारी की जान बच सकती थी। 

परिजनों ने सरकार और प्रशासन के सामने कई मांगें रखी हैं। परिवार की मांग है कि मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए, उचित मुआवजा दिया जाए और मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं बिजली विभाग के अधिकारी सुखदेव ने कहा कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखित रूप से आगे भेजा जाएगा। उधर DSP रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले में SDO, JE, लाइनमैन और ठेकेदार के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

अब बड़ा सवाल यही है कि 11 हजार हाईटेंशन लाइन पर काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में आखिर चूक कहां हुई? क्या कर्मचारी की मौत सिर्फ एक हादसा थी या फिर इसमें लापरवाही की कोई बड़ी वजह सामने आएगी? पुलिस जांच और विभागीय कार्रवाई के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version