रायपुर। 132 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को समेटे, अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा ने संगठन की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। महासभा ने संगठन का विस्तार करते हुए भोला शंकर वर्मा को ‘नीति अनुसंधान एवं कला-संस्कृति सेल’ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है।

नवनियुक्त प्रदेश संयोजक भोला शंकर वर्मा पर संगठन ने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और युवा/समाज से जुड़े विषयों पर नीति अनुसंधान (Policy Research) का कार्य करेंगे। इसके साथ ही जमीनी समस्याओं का अध्ययन कर रिपोर्ट व सुझाव तैयार करना, युवाओं, विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और सामाजिक संगठनों से फीडबैक लेकर सकारात्मक पहल करना भी उनकी कार्ययोजना में शामिल रहेगा। सांस्कृतिक मोर्चे पर, भोला शंकर वर्मा छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, लोकगीत, लोकनृत्य, साहित्य और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रयासरत रहेंगे। समाज के प्रति उनके समर्पण और सांगठनिक कौशल को देखते हुए उन्हें यह पद सौंपा गया हैं।

नियुक्ति पर पदाधिकारियों ने दी बधाई

भोला शंकर वर्मा की नियुक्ति पर अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव महिला संगठन लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश महासचिव डॉ जयप्रकाश वर्मा, राष्ट्रीय सचिव अंबिका चंद्रवंशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पूर्व राज्य मंत्री) पूनम चंद्राकर, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष निरंजना चंद्राकर, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव डॉ. सरोज चंद्राकर, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव छाया वर्मा, महिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जश्मी चंद्राकर, महिला राष्ट्रीय सचिव गीता वर्मा, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पटेल, महिला राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार कश्यप,प्रदेश सचिव स्वाति कौशिक, प्रदेश मीडिया प्रभारी शुभम वर्मा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलाध्यक्ष रेवती चंद्रा, प्रदेश सचिव वतन चंद्राकर,बलौदाबजार जिलाध्यक्ष डोमन वर्मा, मुंगेली जिला अध्यक्ष विद्यानंद चंद्राकर,बिलासपुर जिला अध्यक्ष राजीव रतन सिंह महासमुंद जिला अध्यक्ष द्रोण चंद्राकर, कवर्धा जिला अध्यक्ष मुरली चंद्राकर, कवर्धा युवा संगठन के जिला अध्यक्ष रामगोपाल वर्मा, कवर्धा जिला अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) सदभावना वर्मा, युवा संगठन महासमुंद जिला अध्यक्ष प्रांशु चंद्राकर, बेमेतरा जिला युवा अध्यक्ष प्रज्जवल वर्मा, युवा संगठन महासमुंद जिला महासचिव ईश्वर चंद्राकर, लता चंद्राकर, उषा वर्मा, विजय वर्मा, आलोक वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा शामिल हैं।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version