भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हरा दिया है. मेंस क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया है, जबकि पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. हसन नवाज ने एक बार के लिए भारतीय फैंस की सांसे रोक दी थीं, लेकिन जसप्रीत बुमराह के 19वें ओवर ने सबसे बड़ा अंतर पैदा किया, जिसमें उन्होंने 11 रन दिए थे. यह एशियन गेम्स में भारत का 19वां गोल्ड मेडल है.

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रन बनाए थे. अभिषेक शर्मा ने 68 रन और तिलक वर्मा ने भी तूफानी अंदाज में 51 रन की पारी खेली थी. पाकिस्तान के लिए हसन नवाज आखिरी ओवर तक लड़ाई लड़ते रहे, लेकिन उनकी 96 रन की पारी पाकिस्तान के काम ना आ सकी.

भारत ने जीता 19वां गोल्ड

इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर गोल्ड जीता था. अब मेंस टीम ने भी पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्णिम प्रदर्शन किया है. क्रिकेट के दोनों गोल्ड मेडल एक बार फिर भारत की झोली में आए हैं. यह एशियन गेम्स में भारत का 19वां गोल्ड और कुल 81वां पदक है.

हारने वाली थी टीम इंडिया

212 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय पाकिस्तान के 3 विकेट केवल 39 के स्कोर पर गिर गए थे. उसके बाद हसन नवाज और सैम अयूब ने मिलकर 87 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया और उसके फैंस की धड़कनें बढ़ा दी थीं. अयूब और हसन के क्रीज पर रहते भारत हार की ओर जाता दिख रहा था. 

शिवम दुबे ने 15वें ओवर में सैम अयूब को आउट कर टीम इंडिया को वापसी का मौका दिया. वहीं से पाकिस्तान टीम का डाउनफॉल शुरू हो गया. हालांकि हसन नवाज आखिरी ओवर तक टिके रहे, जिन्होंने 96 रन की पारी खेली.

भारत ने गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान को हरा दिया है। भारत ने 19 रनों से यह मुकाबला अपने नाम किया और गोल्ड मेडल अपने ही पास रखा। भारत के 212 रनों के जवाब में पाकिस्तान 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 192 रन ही बना पाई। शिवम दुबे ने आखिरी गेंद पर हसन नवाज को आउट किया जो चार रनों से शतक से चूक गए।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version