बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों को एन्जॉय कर रही हैं. बेबी से मिलने के एक्साइटमेंट करीना कपूर सातवें आसमान पर हैं. उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट इस बात का सबूत हैं. करीना प्रेग्नेंसी के दौरान से सोशल मीडिया पर पहले से ज्यादा एक्टिव हो गई हैं. वह पिछले साल मार्च में इंस्टाग्राम पर आई थीं. जबसे वह इंस्टाग्राम पर आई हैं, उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह एक बूमरैंग वीडियो है. इस वीडियो में वह अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रही हैं और खुशी से झूम रही हैं. वीडियो में करीना कपूर खान ने नीले रंग की मैक्सी पहनी हुई है. इसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने अपना बेबी बंप पकड़ा हुआ है. हालांकि इस वीडियो में करीना कपूर के चेहरे के एक्स्प्रेशन फैंस का दिल जीत रहे हैं.
और मजबूत हो रही हैं करीना
यह दिखाता है कि वह काफी बेसब्री से अपने आने वाले बेबी से मिलने का इंतजार कर रही हैं. इसके साथ ही करीना कपूर खान ने इसका एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा,9 महीने और मजबूत हो रही हूं. इसके साथ उन्होंने मसल्स दिखाने वाला स्टिकर भी इसमें एड किया है. उन्होंने हैशटैग के साथ नोट गिविंग अप औरर फन टाइम भी लिखा है. करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी कुछ तस्वीरें और बूमरैंग वीडियो शेयर किया है. एक स्टोरी में उन्होंने अपने बालों में कलर फिल्टर का इस्तेमाल किया है. इस सेल्फी पर उन्होंने लिखा,ओके, आई एम इन. अगली तस्वीर में उन्होंने बेबो ने ग्लिट्री फिल्टर का इस्तेमाल किया है और दावा किया है कि वह फिल्म को लेकर काफी ऑब्सेस्ड रहती हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version