भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार (4 अक्टूबर) को राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए दो अहम उम्मीदवारों की घोषणा की. भाजपा ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य को मौका दिया है. वहीं पश्चिम बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक (कोयल मल्लिक) को टिकट दिया है. अहम बात यह है कि कोयल पहले तृणमूल कांग्रेस का हिस्सा थीं और अब वे भाजपा में शामिल हो चुकी हैं.

तृणमूल कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा सांसद बनी कोयल मल्लिक ने कुछ वक्त पहले ही राज्यसभा सीट से इस्तीफा दिया था. इस बार बीजेपी ने उनको अपना उम्मीदवार बनाया है. कोयल मल्लिक ने अप्रैल महीने में शपथ ली थी और जुलाई महीने में मानसून सत्र की शुरुआत से पहले इस्तीफा दे दिया था, बतौर तृणमूल कांग्रेस सांसद कोयल मलिक ने एक भी दिन सत्र में हिस्सा नहीं लिया था. कोयल अभिनेत्री हैं और वे कई बंगाली फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

राज्यसभा की 12 सीटों पर होना है चुनाव

राज्यसभा की 12 सीटों पर इलेक्शन होने वाले हैं. इनमें उत्तर प्रदेश की 10 सीटें शामिल हैं. जबकि उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट पर वोटिंग होगी. राज्यसभा में कुल 245 सीटे हैं. इनमें 242 सीटें भरी हुई हैं और 3 सीटें खाली हैं. भाजपा के पास अभी 116 सांसद हैं. अब 16 अक्टूबर को वोटिंग और काउंटिंग करवाई जाएगी. बता दें कि भाजपा जल्द ही बचे हुए राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट भी घोषित कर देगी.

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version