अमलेश्वर (पाटन)। आज विकासखंड पाटन अंतर्गत 2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, 5 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, 40 उपस्वास्थ्य केंद्रों में विश्व कैंसर दिवस 4 फरवरी पर सामुदायिक जागरूकता आयोजित की गई। कलेक्टर दुर्ग एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला दुर्ग डॉ जी एस ठाकुर के निर्देश पर में बीएमओ पाटन डॉ आशीष शर्मा के मार्गदर्शन में विश्व कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में 42 महिलाओं की ब्रैस्ट स्क्रीनिंग की गई। डेंटल चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रियंका पांडे द्वारा 14 लोगों की ओरल स्क्रीनिंग की गई जिसमें एक मुख कैंसर का रोगी चिन्हांकित हुआ जिसे क्षेत्रीय कैंसर संस्थान रायपुर रेफेर किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट में 24 लोगों की डॉ कठोतिया एवं डॉ अपर्णा वर्मा द्वारा स्क्रीनिंग की गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 चरोदा में डॉ आदित्य नारायण, डॉ कीर्ति द्वारा स्क्रीनिन्ग की गई। समस्त हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में क्र॥ह्र, क्ररू्र द्वारा मितानिनों के सहयोग से कैंसर बचाव संबंधी जागरूकता कार्यक्रम किये गए। पॉपुलेशन बेस्ड स्क्रीनिंग का कार्य निरंतर जारी है। जिसमें 30 वर्ष से अधिक आयु के समस्त लोगों की बी पी, शुगर, माउथ कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर आदि की स्क्रीनिंग की जा रही है। प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र गाडाडीह, बटरेल, रानीतराई में चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सम्पन्न किया गया। विकासखंड स्तर में समन्वयन एवं संपादन बीईटीओ बीएल वर्मा, बीपीएम पूनम साहू, बीडीएम टीमन साहू, डीईओ जीवन यादव, काउंसलर श्रीमती रूखमणी साहू एवं अन्य स्टाफ द्वारा किया गया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version