जगदलपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष से बिलासपुर में भारत सरकार की खेलो इण्डिया योजनान्तर्गत खेलो इण्डिया स्टेट सेन्टर ऑफ एक्सिलेंस प्रारंभ किया जा रहा है। यह सेन्टर एक आवासीय खेल अकादमी होगी जिसमें हॉकी, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी के बालक बालिकाओं को खेल का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। बिलासपुर के साथ-साथ रायपुर में भी खेल विभाग द्वारा राज्य स्तरीय खेल अकादमी प्रारंभ की जा रही है। जिसमें हॉकी, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी का खेल प्रशिक्षण प्रदाय किया जायेगा। रायपुर एवं बिलासपुर की खेल अकादमी में जिन बालक बालिकाओं को प्रवेश मिलेगा, उन्हें आवास, भोजन, शैक्षणिक व्यय, खेल परिधान, दुर्घटना बीमा, खेल प्रशिक्षण की सुविधाएं, खेल विभाग द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जायेगी। रायपुर एवं बिलासपुर की अकादमी में प्रवेश हेतु, 09 से 17 वर्ष तक आयु वर्ग के बालक बालिकाएं जो हॉकी, एथलेटिक्स, तीरंदाजी में रूचि रखते है तथा बिलासपुर या रायपुर में नियमित रूप से रहकर खेल प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, वे चयन प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते है। जिला स्तरीय सलेक्शन ट्रायल माह फरवरी 2021 के तीसरे या चौथे सप्ताह में आयोजित किया जायेगा। जिसके स्थान एवं तिथि की सूचना पृथक से दी जायेगी। जिला स्तरीय सलेक्शन ट्रायल में चयनित बालक बालिकाओं खिलाडियों को राज्य स्तरीय सलेक्शन ट्रायल में सम्मिलित कराया जायेगा। जिसमें जिले से भाग लेने वाले खिलाडिय़ों की अधिकतम संख्या हॉकी में 10 बालक 10 बालिका, एथलेटिक्स में 12 बालक 12 बालिका, तीरंदाजी में 06 बालक 06 बालिका होगी। राज्य स्तरीय सलेक्शन ट्रायल में भाग लेने हेतु आने जाने का व्यय खेल विभाग द्वारा वहन किया जायेगा। राज्य स्तरीय सलेक्शन ट्रायल में चयनित बालक बालिकाओं को पात्रता संबंधी अन्य अर्हताओं को पूर्ण करने की स्थिति में अकादमी में प्रवेश दिया जाएगा तथा उनके लिए नि:शुल्क खेल प्रशिक्षण, शिक्षा, आवास एवं भोजन आदि की व्यवस्था की जायेगी। जिले के ऐसे इच्छुक बालक-बालिका खिलाड़ी जिनकी आयु 09 से 17 वर्ष तक है तथा जो बिलासपुर या रायपुर की खेल अकादमी में प्रवेश लेने के इच्छुक हैं, वे अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, पूर्ण पता, मोबाईल नम्बर, खेल का नाम, अपने अभिभावक का सहमति पत्र की जानकारी संलग्न प्रारूप में कार्यालय सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण जगदलपुर, जिला-बस्तर, हॉस्टल भवन, इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम परिसर जगदलपुर में प्रस्तुत कर अपना पंजीयन, 14 फरवरी 2021 तक कार्यालयीन समय में करा सकते हैं। इस सम्बंध में अधिक जानकारी मोबाईल नम्बर 9425213203 में सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version