8 अक्टूबर 2026 को गुरु ग्रह का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश होने जा रहा है. बृहस्पति का यह नक्षत्र परिवर्तन किन 6 राशि वाले जातकों के लिए शुभ और फायदेमंद है, जानिए.
Jupiter Transit 2026: ज्योतिष शास्त्र में गुरु यानी बृहस्पति के नक्षत्र परिवर्तन को खास माना गया है. वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार गुरु ग्रह 8 अक्टूबर 2026 के अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहा है. आठ अक्टूबर को शाम 7 बजकर 3 मिनट पर गुरु अश्लेषा नक्षत्र के चौथे पद में प्रवेश करेंगे. अश्लेषा नक्षत्र में गुरु की मौजूदगी 31 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगी. गुरु अश्लेषा नक्षत्र में 23 दिनों तक रहेंगे. ऐसे में आइए, ज्योतिषाचार्य पं. मणिभूषण झा से जानिए गुरु के इस नक्षत्र परिवर्तन से किन 6 राशि के जातकों के जीवन में खास बदलाव आएगा.
गुरु के अश्लेषा नक्षत्र में जाने से इन 6 राशि के जातकों को लाभ
वृषभ राशि (Taurus)
गुरु के इस नक्षत्र परिवर्तन के दौरान वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक तरक्की के कई अवसर मिलेंगे. व्यापार या नौकरी में धन लाभ होगा. गुरु ग्रह की अनुकूल स्थिति से ज्ञान में वृद्धि होगी. बिजनेस में अटका हुआ पैसा मिलेगा. परिवार में सुख-समृद्धि रहेगी. जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थान की सुखद यात्रा कर सकते हैं.
कर्क राशि (Cancer)
इस राशि के जातकों पर बृहस्पति ग्रह की विशेष कृपा रहेगी. इस दौरान कार्यक्षेत्र में लाभ के नए अवसर मिलेंगे. कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी. व्यापार में निवेश का पैसा वापस मिल सकता है, हालांकि इसके लिए भागदौड़ करनी पड़ेगी. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.
कन्या राशि (Virgo)
गुरु ग्रह की अनुकूल स्थिति से जीवन में समृद्धि आएगी. ज्ञान की प्राप्ति होगी. कारोबार में धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे. कार्यक्षेत्र में मन के मुताबिक काम होने से खुश रहेंगे. पिता के सहयोग से व्यापार में आर्थिक निवेश कर सकते हैं. किसी नए स्थान की यात्रा का योग बनेगा, जो धन लाभ के नजरिए से शुभ रहेगा.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
व्यापार और नौकरी में चल रही उथल-पुथल की स्थिति ठीक होगी. गुरु ग्रह की अनुकूल स्थिति से रुके हुए काम पूरे होंगे. शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशहाल और समृद्ध रहेगा. गुरु के नक्षत्र परिवर्तन के दौरान सेहत अच्छी रहेगी. थोक व्यापार करने वाले जातकों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी.
धनु राशि (Sagittarius)
गुरु ग्रह की अच्छी स्थिति से व्यापार में धन लाभ होगा. कारोबारियों को व्यापार में विस्तार करने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा. बीते कुछ समय से मन में चल रही उलझनें दूर होंगी. 31 अक्टूबर 2026 तक किस्मत का पूरा साथ मिलेगा.
मीन राशि (Pisces)
गुरु के नक्षत्र परिवर्तन के दौरान जीवन खुशहाल रहेगा. 31 अक्टूबर तक का समय बेहद शुभ रहेगा. इस दौरान व्यापार करने वाले जातकों की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी. कारोबार में आर्थिक नुकसान की भरपाई कर सकते हैं. नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को बेहतरीन अवसर मिल सकता है. परिवार के साथ यादगार समय बिताएंगे.

