हैदराबाद। हैदराबाद के गाचीबोवली में हॉस्टल में रहने वाली 28 साल की युवती ने सोमवार, 5 अक्टूबर की रात आत्महत्या कर ली। मृतक महिला की पहचान आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले की रहने वाली बंदेला मनीषा के तौर पर हुई है।

मनीषा का शव हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका मिला। महिला के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। इस पूरी घटना के बारे में हॉस्टल के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी।

IT प्रोफेशनल ने की आत्महत्या

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मनीषा गाचीबोवली के आर्या एलीट हॉस्टल में रहती थीं और नानकरामगुडा की एक IT कंपनी में काम करती थीं।

मंगलवार को जब हॉस्टल के कर्मचारियों ने मनीषा को उसके कमरे में छत के पंखे से लटका हुआ पाया, तब उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। इस सुसाइड नोट में महिला के आत्महत्या की वजह डिप्रेशन और अकेलापन बताया गया है।

गाचीबोवली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सुसाइड नोट में दी गई जानकारी के आधार पर जांच कर रही है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version