मौसम : मानसून अपने आखिरी चरण में चल रहा है। बारिश का दौर फिर भी खत्म नहीं हो रहा है। मौसम विभाग का नया अलर्ट भी आ गया है। IMD ने 20 राज्यों में भीषण बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इनमें यूपी, बिहार से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक पूरे 20 प्रदेश शामिल हैं। तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी है। हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर तक पहुंच सकती है। पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड हो सकती है। किसानों को भी अलर्ट जारी किया गया है। मछुआरों से समंदर में न जाने के लिए कहा गया है।

मौसम के बिगड़ने का सिलसिला तूफानी हवाओं के कारण शुरू हुआ है। दरअसल, ओडिशा के दक्षिणी तटीय इलाके में ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर भी चक्रवाती परिसंचरण है। इसके अलावा एक और परिसंचरण दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर है। तमिलनाडु के ऊपर ऐसी ही स्थिति है। इस बीच आइए आपको बताते हैं कि आखिर आज यानी 8 अक्टूबर को अलग-अलग राज्यों में मौसम कैसा रह सकता है।

इन 20 राज्यों में अलर्ट

IMD की भविष्यवाणी है कि आज यानी 8 अक्टूबर को 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश होगी। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और असम शामिल है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

  • दिल्ली(8 अक्टूबर-बारिश की चेतावनी): दिल्ली में आज 8 अक्टूबर को IMD का अलर्ट है। आंधी की चेतावनी है। मूसलाधार बारिश हो सकती है। 30 की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आज यानी 8 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

  • यूपी(8 अक्टूबर-आंधी का अलर्ट): रायबरेली, गोरखपुर, गाजीपुर, आगरा, मेरठ, मथुरा और कानपुर में भारी बारिश की चेतावनी है। 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। लखनऊ में आज यानी 8 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

  • बिहार(8 अक्टूबर- आंधी-तूफान का अलर्ट): लखीसराय, मधुबनी, भागलपुर, बक्सर, गया, किशनगंज, दरभंगा, वैशाली और भोजपुर में भारी बारिश का अलर्ट है। पटना में आज यानी 8 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

  • मध्य प्रदेश(8 अक्टूबर-मूसलाधार बारिश का अलर्ट): रायसेन, सिवनी, छतरपुर, शहडोल, दमोह, बालाघाट, छिंदवाड़ा और जबलपुर में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। भोपाल में आज यानी 8 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

  • राजस्थान(8 अक्टूबर-बारिश की चेतावनी): अलवर, भरतपुर, जयपुर, भीलवाड़ा और अजमेर में भारी बारिश हो सकती है। 30 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने वाली है। जयपुर में आज यानी 8 अक्टूबर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

  • हिमाचल(8 अक्टूबर-आंधी चल सकती है): मंडी, किन्नौर, सोलन, शिमला और बिलासपुर में भारी बारिश की चेतावनी है। 60 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चलेंगी। मनाली में आज यानी 8 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा। न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

  • उत्तराखंड(8 अक्टूबर- बारिश की चेतावनी): नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, हरिद्वार, बागेश्वर और ऋषिकेश में बारिश-तेज हवा का अलर्ट है। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। देहरादून में आज यानी 8 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रेहगा। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

जम्मू-कश्मीर में आज कैसा रहेगा मौसम

  • जम्मू-कश्मीर(8 अक्टूबर-आंधी-बारिश की चेतावनी): अनंतनाग, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, जम्मू और पुंछ में भीषण बारिश के साथ-साथ आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। श्रीनगर में आज यानी 8 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
शहरअधिकतम तापमान (8 अक्टूबर)न्यूनतम तापमान (8 अक्टूबर)
दिल्ली33°C23°C
मुंबई37°C27°C
चेन्नई32°C27°C
कोलकाता32°C23°C
लखनऊ31°C22°C
पटना29°C22°C
रांची26°C19°C
भोपाल33°C21°C
जयपुर35°C22°C
शिमला22°C13°C
नैनीताल21°C14°C

झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

  • झारखंड(8 अक्टूबर-आंधी-तूफान की संभावना): जमशेदपुर, देवघर, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद और सरायकेला में आंधी के साथ-साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी। वहीं, रांची में कल यानी 8 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version